Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

चलो, निकलो घर से, वोट दें।उम्मीदों को तोड़े, उसको चोट दें।, मतदान कल, लोकतंत्र के त्यौहार पर कस्बे के विशिष्ट जनों ने की मतदान की अपील

Published On: November 24, 2023 8:39 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 24 नवम्बर 2023। लोकतंत्र का महापर्व कल 25 नवम्बर को है। राजस्थान की नई सरकार का चुनाव कल होगा। सरकार ने मतदान बढ़ाने के लिए अपने वृहत प्रयास किये है। सरकार और सरकार के नुमाइंदे मतदाताओ को मतदान जागरूकता के लिए अभियान चलाए है।

श्रीडूंगरगढ़ के विशिष्ट जनों ने मतदान के लिए मतदाताओं से अपील

\"\"

लोकतंत्र के महापर्व पर आप अपने मतदान के अधिकार का उपयोग कर राष्ट्र की पहचान को शिखर तक पहुंचाएं । 25 दिसम्बर 2023 को मतदान करें और दूसरो को भी इसके लिए प्रेरित करें l
श्याम महर्षि
साहित्यकार, श्रीडूंगरगढ़

\"\"

सजग मतदाता। सुदृढ़ राष्ट्र
जनतंत्र में जन का अपना अधिकार
निर्वाचन से रचे सरकार
विधानसभा निर्वाचन त्यौहार 2023 मतदाता करे प्रयोग मताधिकार।
इस विधानसभा सभी मतदाता निर्वाचन में अपने मत डाले और निर्वाचन कार्यक्रम को सफल बनाये।
सत्यदीप
वरिष्ठ साहित्यकार।

\"\"

चलो, निकलो घर से वोट दें

वोट आपकी ताकत है। वोट से लोकतंत्र बनता है, मजबूत होता है। वोट से बड़ी कोई ताकत भी लोकतंत्र में नहीं होती।
कल- वोट करने के लिए आपके मन में भरपूर उत्साह होना चाहिए। इस अवसर को आलस से नहीं गंवाना है।
चलो, निकलो घर से, वोट दें।
उम्मीदों को तोड़े, उसको चोट दें।

चेतन स्वामी
वरिष्ठ साहित्यकार एवं इतिहासकार, श्रीडूंगरगढ़

\"\"

कल का दिन दिनांक 25 नवंबर 2023 लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पर्व है कल के दिन मताधिकार के द्वारा लोकतंत्र को ओर मजबूत व सुदृढ़ता प्रदान करने का महायज्ञ हैं।जिसमे आप सभी संकल्पित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और इस महायज्ञ में वोट रूपी आहुति दे। जिससे हमारा लोकतंत्र ओर भी मज़बूत हो। कल आप सभी जिम्मेदारी से वोट अवश्य देवे।
रणवीर सिंह खिची
अधिवक्ता, राजस्थान हाईकोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment