Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

घमौरियों ने कर रखा है बहुत ज्यादा परेशान, तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे इससे तुरंत आराम

---Advertisement---

The Khabar Xpress 23जून 2024। गर्मी में घमौरियों की समस्या बहुत ही आम है। बहुत ज्यादा पसीना और बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से घमौरियों की प्रॉब्लम हो सकती है। घमौरियां छोटे-छोटे लाल और सफेद दाने होते हैं, जो खुजलीभरे होते हैं। इनमें तेज जलन भी होती है। पीठ, जांघ, कमर और गर्दन पर घमौरियों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। अगर आपको भी घमौरियों ने कर रखा है बहुत ज्यादा परेशान, तो यहां दिए गए साबित हो सकते हैं मददगार।    

  • कपूर का पाउडर बना लें और इसे नारियल तेल में मिलाकर शरीर पर हल्के हाथों से मालिश करने से घमौरियां परेशान नहीं करती।
  • तुलसी की डंडियों को धूप में अच्छे से सुखाकर इसका पाउडर बना लें। पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर लेप तैयार करें और इसे घमौरियों पर लगाएं, इससे काफी आराम मिलता है।
  • नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर छान लें। इस पानी को नहाने वाले पानी में मिलाकर नहाएं। घमौरियां होने पर लगातार दो- तीन दिन इस पानी से नहाएं। इससे घमौरियां दूर हो जाएंगी। वैसे घमौरियों पर नीम की पत्तियां लगाने से भी रिलीफ मिलता है। 
  • एलोवेरा जेल स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का कारगर इलाज है। इसे घमौरियों पर लगाकर छोड़ दें और नहाते वक्त हटाएं। बहुत फायदा मिलेगा।
  • एक मग पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला लें। अब इस पानी में एक सूती कपड़े भिगाकर उसे घमौरियों पर लगाएं, राहत महसूस होगी।
  • आलू के पतले गोल स्लाइस काटकर फ्रिज में रख दें। 10-15 मिनट बाद इसे घमौरी वाली जगह पर लगाएं। दिन में दो-तीन बार आलू का ये उपाय करने से आराम मिलेगा।
  • घमौरियों पर पुदीने की पत्तियों का पेस्ट लगाने से भी परेशानी दूर होती है।
  • पके पपीते को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच गेहूं का आटा मिलाकर घमौरियों पर लगाएं और कुछ देर बाद नहा लें। घमौरियों की परेशानी दूर करने में ये उपाय राहत देगा।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment