Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

गुरु पूर्णिमा आज, बन रहा गुरु मंगल का दुर्लभ संयोग, राशि अनुसार दान करने से सुख समृद्धि होगी वृद्धि

---Advertisement---

The Khabar Xpress 21 जुलाई 2024। आज 21 जुलाई दरविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा, इस दिन दान पुण्य और गुरु पूजा करने का विशेष महत्व है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों और शुभ योग का बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और प्रीति योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही गुरु पूर्णिमा पर गुरु और मंगल ग्रह की युति बन रही है और कर्क राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु पूर्णिमा पर बन रहे दुर्लभ संयोग में अगर राशि अनुसार दान करेंगे तो जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी और परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही ग्रह दोष दूर होता है और ग्रहों का शुभ फल भी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर पं गोपाल शास्त्री व्यास बता रहे दुर्लभ संयोग में राशि अनुसार क्या दान करें…

मेष राशि

\"मेष

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं इसलिए मेष राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर लाल रंग के कपड़े, फल व गुड़ आदि का दान करें। ऐसा करने से मंगल ग्रह का शुभ प्रभाव मिलेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

वृषभ राशि

\"वृषभ

वृषभ राशि राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं इसलिए वृषभ राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर सफेद चीजें जैसे कपड़े, मिश्री, दही, शक्कर आदि चीजों का दान करना शुभ रहेगा। ऐसा करने सौभाग्य और धन में अच्छी वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

\"मिथुन

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं इसलिए मिथुन राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा पर हरे रंग के कपड़े, मूंग दाल, घी, शंख, फल आदि चीजों का दान करना उत्तम रहेगा। ऐसा करने से दुख दर्द खत्म होंगे और दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा।

कर्क राशि

\"कर्क

कर्क राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं इसलिए कर्क राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। साथ ही चावल, दूध, दही, फल आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से हर तरह का तनाव दूर होगा और मानसिक शांति भी मिलेगी।

सिंह राशि

\"सिंह

सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं इसलिए सिंह राशि वाले जातक गुरु पूर्णिमा पर गेहूं, सोना, केसर, घी आदि का दान करें। ऐसा करने से नौकरी व कारोबार में अच्छी उन्नति होगी और हर कार्य समय पर पूरे भी होंगे।

कन्या राशि

\"कन्या

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं इसलिए कन्या राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और मूंग दाल, हरे वस्त्र आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्य भी साथ देगा।

तुला राशि

\"तुला

तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं इसलिए तुला राशि वाले कन्याओं को खीर खिलाएं, सफेद रंग के वस्त्र, चावल, फल आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सुख संपदा में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि

\"वृश्चिक

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं इसलिए वृश्चिक राशि वाले गुरु को लाल रंग के फूलों की माला अर्पित करें और चीटियों का आटा डालें। साथ ही लाल रंग के वस्त्र, फल, फूल आदि चीजों का दान करना बेहद शुभ रहेगा। ऐसा करने से ऊर्जावान महसूस करेंगे और जीवन के बेहतर बनाने के लिए सही निर्णय भी ले पाएंगे।

धनु राशि

\"धनु

धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं इसलिए धनु राशि वाले पीले रंग के वस्त्र, पीले फल, चना दाल, केसर आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की अच्छी उन्नति होगी और घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

मकर राशि

\"मकर

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं इसलिए मकर राशि वाले काले रंग के जूते, चप्पल, छाता, कपड़े आदि चीजों का दान करें और अपने गुरु को तुलसी की माला भेंट स्वरूप दें। ऐसा करने से जीवन के हर क्षेत्र में चल रही बाधाएं दूर होंगी और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि

\"कुंभ

कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं इसलिए कुंभ राशि वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। साथ ही काले तिल, कपड़े, फल आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

मीन राशि

\"मीन

मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं इसलिए मीन राशि वाले पीले वस्त्र, धार्मिक किताबें, शहद, केसर, फल, बेसन की बनी मिठाइयां आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से सभी मनोकामना पूरी होंगी और नौकरी व व्यवसाय में चल रही बाधाएं भी दूर होंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment