Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

गर्मी से पहले ही हाल बेहाल, मोहल्लेवासी झेल रहे 4 दिनों से पेयजल संकट

Published On: February 9, 2025 2:43 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 09 फरवरी 2025। अभी तो गर्मियों की शुरूआत ही नहीं हुई है लेकिन आमजन अभी से पेयजल संकट से जूझने लगे है। कस्बे के कालुबास स्थित हजारों घरों में पिछले 4 दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है। कस्बे के वार्ड संख्या 1,2,3,35,37,39,40 में पेयजल संकट गहराया हुआ है। कालुबास निवासी राकेश बिहाणी ने बताया कि पिछले कई दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 1 स्थित ट्यूबवेल, साबनिया कुआ, भवानीशंकर हौद में ट्यूबवेल से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही हैं। जिन ट्यूबवेल्स से इनमें पानी आता है वे ट्यूबवेल खराब हो रखे है ठेकेदार द्वारा इनकी मरम्मत करने में समय लगाया जा रहा है। जबकि ट्यूबवेल की मरम्मत 24 घण्टे में करनी होती है। विदित रहे कि जलदाय विभाग में जेईएन के पद रिक्त पड़े है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment