Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

गर्मी में अक्सर हो जाती है फूड पॉइजनिंग, काम आएंगे ये 7 असरदार नुस्खे

---Advertisement---

The Khabar Xpress 09 अप्रेल 2024। गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां होती हैं। कभी पेट दर्द, लूज मोशन या फिर फूड पॉइजनिंग की समस्या देखी जाती है।

ऐसा जरूरी नहीं है कि ये सब खाने की वजह से होता है। कभी-कभी उन चीजों को खाने से भी हो सकता है, जो हमारा शरीर अलाउड नहीं करता है, जैसे-कई लोग गर्मियों में ऑयली चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं। इससे भी फूड पॉइजनिंग की समस्या हो जाती है।

फूड पॉइजनिंग होने पर पेट में दर्द होना, बुखार आना, उल्टी, कमजोरी और सिरदर्द महसूस होता है। अगर आप भी इस मौसम में खाने के बाद ऐसी दिक्कतें होती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएं-

फूड पॉइजनिंग क्या है? 

फूड पॉइजनिंग एक ऐसा इंफेक्शन है, जो दूषित भोजन (Contaminated Food), पानी के कारण होता है। जब खाना बैक्टीरिया, कीटाणुओं, वायरस से दूषित हो जाता है और हम उन्हें खा लेते हैं, तो इससे फूड पॉइजनिंग की समस्या होती है। फूड पॉइजनिंग के समय कुछ घरेलू इलाज आपकी सेहत को बेहतर तरीके से सुधार कर सकते हैं। ये कुछ घरेलू इलाज हैं जो फूड पॉइजनिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं-

पानी

ज्यादा पानी पीना फूड पॉइजनिंग के समय ज्यादा अच्छा है। पानी से शरीर में मौजूद वेस्ट चीजों को बाहर करने में मदद मिलती है।

नींबू पानी

नींबू पानी में विटामिन सी की ज्यादा होता है, जो विषैले तत्वों को शांत करने में मददगार होता है।

चाय

ब्लैक टी और हर्बल चाय भी फूड पॉइजनिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप सुबह-शाम टी का सेवन कर सकते हैं।

जीरा पानी

जीरा पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है और वोमिटिंग, लूज मोशन जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

बेल पत्ती

बेल पत्ती का रस फूड पॉइजनिंग के लक्षणों को कम करने में लाभकारी होता है। इससे भी फूड पॉइजनिंग में राहत मिलती है और पेट में दर्द भी कम होता है।

दही

दही में मौजूद प्रोबायोटिक फूड पॉइजनिंग के लक्षणों को ठीक करने में मदद करते हैं। आप सुबह और दोपहर को दही खा सकते हैं, लेकिन रात को न खाएं।

आराम करना 

अपने शरीर को आराम देने से भी फूड पॉइजनिंग से लड़ने में मदद मिलती है। क्योंकि ऐसे समय में पेट की मशीनरी इतनी मेहनत करती हैं कि सारा सिस्टम बिगड़ा रहता है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर लक्षण ज्यादा गंभीर हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment