Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

गंदे हाथों से खाना खाने से हो सकती है ये बीमारियां, बरतें जरूरी सावधानी

Published On: October 15, 2024 7:34 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 15 अक्टूबर 2024। गंदे हाथों से खाना खाने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जब प्रॉपर मील खाना होता है, तो लोग अक्सर हाथ धोकर खाना पसंद करते हैं। वहीं, जब कोई व्यक्ति फल या स्नैक्स आदि का सेवन करता है,तो उस दौरान हाथ धोने को ज्यादा अहमियत नहीं देता है। जबकि, किसी भी तरह का फूड आइटम खाने से पहले हाथ धोना बहुत जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि गंदे हाथों से कुछ भी खाने से किस तरह की बीमारियां हो सकती हैं ? यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर गंदे हाथ से खाने के कारण कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

गंदे हाथों से खाना खाने के कारण होने वाली बीमारियां-

\"Eating

गंदे हाथों से खाना खाने के कारण होता है डाइरिया

गंदे हाथों से खाना खाने के कारण डाइरिया होने का जोखिम काफी ज्यादा रहता है। दरअसल, जब आप गंदे हाथों में कई तरह के जर्म्स चिपक जाते हैं, जैसे ई.कोली, साल्मोनेला जर्म्स। अगर आप बिना हाथ धोए कुछ भी खाते हैं, तो इस स्थिति में ये जर्म्स खाने के जरिए आपके पेट में जा सकते हैं, जिससे डाइरिया हो सकता है। आपको बता दें कि डाइरिया एक गंभीर समस्या है। डाइरिया होने पर व्यक्ति को लूज मोशन हो जाते हैं। जब व्यक्ति को एक दिन में तीन से ज्यादा बार लूज मोशन हेता है, तो उसे हम डाइरिया कहा जाता है।

गंदे हाथों से खाना खाने के कारण होता है फूड इंफेक्शन

\"Eating

अगर आप लंबे समय तक गंदे हाथों से खाना खाते हैं, तो ऐसे फूड इंफेक्शन का रिस्क भी बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि गंदे हाथों से अगर आप आंखें और गाल को बार-बार छूते हैं, तो आई इंफेक्यान और स्किन में इचिंग जैसी समस्या भी होने लगती है। वहीं, फूड इंफेक्शन की बात करें, तो हाथों में लगे जर्म्स के कारण ऐसी समस्या देखने को मिलती है। फूड होने पर व्यक्ति को डाइरिया, पेट दर्द, उल्टी, सिरदर्द और बुखार जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। यही नहीं, अगर समय रहते फूड इंफेक्शन का इलाज न किया जाए, तो व्यक्ति को भूख न लगने की समस्या भी हो जाती है।

गंदे हाथों से खाना खाने के कारण होता है थ्रोट इंफेक्शन

जैसा कि आप जानते हैं कि गंदे हाथों में जर्म्स होते हैं। अगर आप जर्म्स वाले हाथों से कुछ भी खाते है, तो इसका आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि गंदे हाथों से खाने के कारण थ्रोट इंफेक्शन भी हो सकता है? जी, हां! यह सच है। दरअसल, जब जर्म्स थ्रोट से होते हुए पेट में जाते हैं, तो ऐसे में गले में इंफेक्शन होने का रिस्क बढ़ जाता है। कई बार यह कंडीशन काफी ज्यादा बिगड़ जाती है। थ्रोट इंफेक्शन होने पर गले में स्वेलिंग, रेडनेस, टॉन्सिल और बुखा-सिरदर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। यहां तक कि थ्रोट इंफेक्शन के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

गंदे हाथों से खाना खाने के कारण होती है गैस्ट्रोएंटेराइटिस 

गंदे हाथों से खाना खाने की वजह से गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी समस्या भी हो सकती है। गैस्ट्रोएंटेराइटिस को हम स्टमक फ्लू भी कह सकते हैं। यह समस्या होने पर व्यक्ति के पेट में दर्द, डाइरिया, जी मचलना, बुखार, सिरदर्द, मसल्स पेन और भूख न लगने जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। इस तरह की समस्या होने पर इसे हल्के में न लें। बेहतर होगा कि आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि कभी भी गंदे हाथों से खाना न खाएं। खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं। खाने के बाद भी हाथ धोना न भूलें। गंदे हाथों से अपनी त्वचा और आंखों को भी छूने से बचें।

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment