Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, नेहरू युवा मंडल बिग्गा कर रहा खेलो का बड़ा आयोजन, पंजीकरण आज शाम तक

Published On: August 13, 2024 4:55 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 14 अगस्त 2024। खेल प्रेमियों के लिये बड़ी खबर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा के नेहरू युवा मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सभी आयु वर्ग के लिए आयोजित कर रहा है।
इन प्रतियोगिताओं में 10 से 20 वर्ष के लिये 100 व 200 मिटर दौड़, लंबी कूद, 20 वर्ष से अधिक आयु सीमा के लिए 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और कबड्डी के आयोजन होंगे।
इन खेलों का समय 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से होगा। आयोजक तेजाराम डूडी, गणेश रंगा, चंपालाल रैगर, शोभाराम सारण ने बताया कि 15 अगस्त को वॉलीबॉल का शानदार मैच होगा। आयोजको ने बताया कि पंजीकरण आज 13 अगस्त शाम 6 बजे तक होंगे। पुरस्कार वितरण समारोह 15 अगस्त को शाम 6 बजे राजकीय हजारीमल प्राथमिक विद्यालय बिग्गा में आयोजित होगा।
सभी प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण निःशुल्क रहेगा। वॉलीबॉल के अलावा सभी आयोजन बिग्गा के खेल मैदान में होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment