Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

खेल दिवस पर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को किया याद, मनाया खेल दिवस

Published On: August 28, 2023 2:00 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 28 अगस्त 2023। यहाँ के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सोमवार को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस मनाया गया। ईकाई प्रभारी डॉ. राजेश सेवग व खेल प्रभारी मुकेश जागिड़ के निर्देशन में क्रिकेट प्रतियोगिता व एक सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।खेलो का आयोजन सांस्कृतिक प्रभारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने की बात कहीं। खेल प्रभारी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में कला वर्ग तृतीय वर्ष विजेता व प्रथम वर्ष उपविजेता रही। एक सौ मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में प्रथम विकास राणा व द्वितीय केशव रहा। छात्रा वर्ग में प्रथम भूमिका व द्वितीय मोनिका रही। इस दौरान प्रो. सुनील आचार्या, डॉ श्यामसुंदर वर्मा मौजूद रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment