Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

क्षेत्र के दिग्गज जाट और राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज

Published On: August 27, 2023 6:54 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 27 अगस्त 2023। जयपुर से बड़ी खबर। क्षेत्र के सबसे बड़े जाट नेता और राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी को सुबह स्वास्थ्य समस्या के चलते जयपुर के एक निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि डूडी को ब्रेन हेमरेज की शिकायत हुई है। इसकी सूचना मिलने पर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी अस्‍पताल पहुंचे हैं।

देहात कांग्रेस अध्‍यक्ष बिशनाराम सियाग, हरीराम बाना सहित अन्‍य नेता अपने स्‍थानीय कार्यक्रम स्‍थगित कर जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि डूडी के समर्थकों ने उनके स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए प्रार्थनाएं, पाठ किए जा रहे हैं। कांग्रेस के युवा नेता पूनम नैण ने बताया कि डूडी की तबीयत आज सुबह करीब नौ बजे खराब हुई थी। विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। नैण अभी जयपुर में ही है। नैण ने बताया कि डूडी को बांगड़ हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment