Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

क्या होता है आरएसवी इंफेक्शन, कैसे बदलते मौसम में ये लोगों को बना रहा शिकार

Published On: November 13, 2024 8:43 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 13 नवम्बर 2024। आरएसवी इंफेक्शन यानी रेस्पिरेट्री सिंसाइशियल वायरस इस समय तेजी से फैल रहा है. ठंड के मौसम के शुरू होने के साथ ही यह वायरस भी तेजी से बढ़ रहा है. इसके शुरुआती लक्षण सर्दी-जुकाम के समान होते हैं, लेकिन यह वायरस गंभीर सांस से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है. विशेष रूप से यह वायरस छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है. संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, श्रीडूंगरगढ़ के फिजिशियन डॉ. हिरामनाथ सिध्द बता रहे हैं कि यह वायरस कैसे फैलता है ?, इससे शरीर को क्या नुकसान होता है ? और इसके लक्षणों को भी जानना जरूरी है.

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

डॉ हिरामनाथ सिद्ध बताते हैं कि आरएसवी वायरस संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से हवा में फैलता है और हवा में मौजूद कणों के संपर्क में आने से दूसरे लोगों को संक्रमित कर सकता है. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति वायरस की दूषित सतह जैसे दरवाजे के हैंडल, खिलौने या टेबल को आपने हाथ से छूता है और वही हाथ बिना धोए आंख, नाक या मुंह पर लगाता है तो संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है. इस वायरस के कारण ब्रोंकियोलाइटिस की समस्या यानी सांस की नलियां सूज सकती हैं और निमोनिया की समस्या यानी फेफड़ों में सूजन हो सकती है. इसके अलावा शरीर में ऑक्सीजन की कमी, सांस लेने में कठिनाई, डिहाइड्रेशन और कान में इंफेक्शन हो सकता है. इस वायरस के विशेष लक्षणाें में नाक बहना, खांसी, छींक, बुखार, गले में खराश और हल्का सिरदर्द शामिल है.

किसको है ज्यादा खतरा?

डॉ हिरामनाथ सिद्ध आगे बताते हैं कि बच्चों में यह वायरस गंभीर रूप में दिखाई दे सकता है, जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई होती है, भूख कम लगती है और यहां तक कि वे चिड़चिड़े हो सकते हैं. छोटे बच्चे जो समय से पहले जन्म लेते हैं और दो वर्ष से कम उम्र के होते हैं उनका इम्यून सिस्टम पूरी तरह से विकसित नहीं होता है. इसके अलावा बुजुर्गों का इम्यून सिस्टम बढ़ती उम्र के साथ कमजोर हो जाता है. ऐसे में उन्हें इस वायरस का अधिक जोखिम होता है. जिन लोगों को अस्थमा और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियां हैं, उनके लिए यह वायरस अधिक गंभीर रूप ले सकता है.

कैसे करें बचाव

चेहरे को न छुएं

आंखों, नाक, और मुंह को बार-बार छूने से बचें क्योंकि इससे वायरस शरीर में प्रवेश कर सकता है.

हाथ धोएं

बाहर से आने या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं.

इम्यूनिटी बढ़ाएं

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी युक्त फूड्स का सेवन करें. इसके अलावा ताजे फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों को खाएं.

मास्क पहनें

संक्रमण के दौरान मास्क पहनें. इसके अलावा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें.

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment