Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

क्या आप भी पेट फूलने की समस्या से हरदम रहते हैं परेशान ?, आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

---Advertisement---

The Khabar Xpress 11 अप्रेल 2024। पाचन की समस्या काफी आम है। कई लोगों में अनहेल्दी फूड्स खाने से यह समस्या होती है। वहीं बहुत सारे लोग स्पाइसी फूड खाते हैं तो भी पाचन खराब होता है। पेट की समस्या में ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या पाई जाती है। इसकी कई वजह हैं, जैसे- कब्ज, गैस या पाचन में गड़बड़ी की वजह से या कभी खाते समय ज्यादा हवा का पेट में जाने पर भी यह समस्या होती है।

इसके होने पर बैठने-उठने पर भी बहुत प्रॉब्लम होती है और कभी-कभी पेट में हो रही गुड़गुड़ किसी के सामने आपको काफी शर्मिंदा कर देती है। अगर आपका पेट खाने के बाद भी फूला रहता है तो यह समस्या पाचन से जुड़ी हो सकती है। ये 5 नुस्खे आजमाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं-

त्रिफला चूर्ण (Triphala) 

त्रिफला पेट की साफ-सफाई और पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। आप रात को सोने से पहले गर्म पानी में त्रिफला चूर्ण मिलाकर पिएं।

जीरा पानी (Jeera Water)

जीरा पाचन को सुधारने में मदद करता है और पेट की गैस को भी कम करता है। एक गिलास पानी में थोड़ा सा जीरा डालकर उसे उबालें और ठंडा होने पर पिएं।

अजवाइन (Carom Seeds)

अजवाइन भी पाचन की समस्या में मदद करता है। खाना खाने से पहले या खाना खाने के बाद गुनगुने पानी से अजवाइन का सेवन कर सकते हैं।

अदरक (Ginger)

अदरक का सेवन पाचन को मजबूती देता है और पेट की गैस को कम करता है। अदरक की चाय पी सकते हैं या खाना खाने से पहले अदरक का रस पी सकते हैं।

योग और व्यायाम (Yoga and Exercise)

कई बार खाना खाने के बाद पेट फूला होता है क्योंकि ज्यादा खाने के बाद बाद कोई एक्टिविटी नहीं रहती है। इसलिए, रेगुलर योग और व्यायाम करना भी पाचन में सुधार सकता है।

इन नुस्खों को अपनाकर आप पेट की समस्या से राहत पा सकते हैं। अगर समस्या बनी रहती है तो एक बार डॉक्टर से मिलकर समस्या बताएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment