Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

कृषि विभाग अधिकारियों द्वारा किया गया कृषि पर्यवेक्षक कार्यालयों का निरीक्षण

Published On: September 5, 2024 7:53 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 05 सितंबर 2024। कृषि विभाग श्री डूंगरगढ़ के सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार तथा कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत द्वारा कृषि उप जिला के कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया ।

\"\"

श्री सारस्वत ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक गुरुवार को कृषि पर्यवेक्षकों द्वारा अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहकर कार्य करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं तथा सप्ताह के अन्य कार्य दिवस में कृषि पर्यवेक्षक द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। आज विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत बाना, रीड़ी, धर्मास, इंदपालसर सांखलान, आदि ग्राम पंचायतों पर कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान टीम द्वारा डीएपी खाद के विक्रेताओं के स्टॉक का भी वेरिफिकेशन किया गया। भ्रमण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ मुरारी शर्मा आदि साथ रहे।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment