Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

कुएं के पास भी प्यासे को पानी नहीं, कस्बे में नन्हे मुन्नों को लाना पड़ रहा है प्यास बुझाने के लिए पानी, देखे वीडियो

Published On: March 12, 2025 12:02 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 12मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर की पेयजल समस्या कितनी विकराल रूप ले चुकी है ये किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। पेयजल संकट अब आमजन के घरों से निकल कर छोटे नोनिहलो तक पहुंच गई है। कस्बे के कालुबास वार्ड 1 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हालात पिछले 7-8 दिनों से ही खराब है। स्कूल परिसर के 30 फिट में ही ट्यूबवेल बना हुआ है लेकिन वो भी इन नन्हे मुन्नों की प्यास नहीं बुझा पाता है। हालात ये है कि कुएं के पास भी प्यासा प्यास से बेहाल है। 8-10 साल के बच्चों को अपनी पढ़ाई छोड़ कर अपनी प्यास बुझाने के लिए नजदीकी घरों से दीवार फांदकर पानी लाना पड़ रहा है।

विभाग की इस प्रकार की अकर्मण्यता को लेकर मोहल्ले के जागरूक युवा सुभाष जावा, शौकीन काजी, तिलोक नायक ने बच्चों को साथ लेकर आवाज उठाई की बच्चों को पीने के लिए भी विभाग पानी नहीं दे रहा तो ये पूरे कस्बे की पेयजल समस्या को क्या सुधारेंगे।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment