Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

कांग्रेस विधायक ने करवा लिया मुंडन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को \’बाल\’ भेजने का किया ऐलान, कहा मर चुका गहलोत का ईमान

Published On: September 12, 2023 11:36 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 12 सितंबर 2023। राजस्थान में कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने सीएम गहलोत को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में लिखा- कोटा में रिवर फ्रंट के उद्घाटन पर आपको मेरी बधाई। आपका कोटा में स्वागत करने के स्थान पर मैंने अपने निवास पर सांगोद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गृहमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगवाने की घोषणा की है। प्रमोद जैन भाया के भ्रष्टाचार तो आप द्वारा प्रदान किया गया खुला समर्थन तथा खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं करने पर आपके संकल्प पर मैं खेद प्रकट करता हूं। उल्लेखनीय है कि आज यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल समेत अन्य मंत्रियों ने कोटा रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया है। सीएम गहलोत का आज कोटा का प्रस्तावित दौरा था, लेकिन अचानक रद्द हो गया। अब सीएम कल कोटा जाएंगे।

विधायक बोले- गहलोत को यह शोभा नहीं देता है।

सांगोद विधायक ने अपने पत्र में आगे लिखा- गांधीवादी अशोक गहलोत को यह शोभा नहीं देता है। आपका ईमान मर चुका है। आपके ईमान के मरने पर मैं मुंडन करवाकर अपने केश आपकों भेंट कर रहा हूं। कृपया यह तुच्छ भेंट स्वीकार करें। व महात्मा गांधी को याद कर उनके बतलाए गए सात पाप पर चिंतन करें। मुख्यमंत्री का यह पद स्थाई नहीं है। बता दें इससे पहले भी विधायक भरत सिंह सीएम गहलोत को पत्र लिख चुके हैं। लेकिन शायद ही सीएम ने किसी पत्र का जवाब दिया हो। विधायक का आरोप है कि खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया करप्शन कर रहे हैं। लेकिन सीएम गहलोत किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे है।

कोटा के बड़े कांग्रेस नेता है भरतसिंह

सांगोद विधायक भरत सिंह कोटा के बड़े कांग्रेस नेता माने जाते हैं। सीएम गहलोत के दूसरे कार्यकाल में पंचायती राज मंत्री रहें। लेकिन इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। भरत सिंह के सियासी विरोधियों का कहना है कि मंत्री नहीं बनाने का मलाल है। इसलिए सरकार की आलोचना करते है। बीजेपी के इशारे पर काम करते है। हालांकि, मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कभी खुलकर भरत सिंह पर निशान नहीं साधा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment