Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

कांग्रेस का आज 139वां स्थापना दिवस, धूमधाम से मनाया श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस ने, देखे वीडियो

Published On: December 28, 2023 9:22 PM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 28 दिसम्बर 2023। कांग्रेस का आज 139वां स्थापना दिवस था। आज सम्पूर्ण देश मे जिले और उपखण्ड स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

\"\"

श्रीडूंगरगढ़ के गणपति धर्मकांटे पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर एक बड़ी बैठक का आयोजन किया। कांग्रेस के नेताओ ने कांग्रेस की स्थापना और नीतियों के बारे के उपस्थित जनसमूह को बताया। श्रीडूंगरगढ़ के युवा नेता विमल भाटी ने कांग्रेस की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए स्वतंत्र भारत मे कांग्रेसी योगदान के बारे में बताया। किसान नेता पूनमचंद नैण ने सभी का अभिवादन करते हुए एकजुट होकर विपक्ष की भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने सव्ही कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिये कमर कस्बे की बात कही।

\"\"

युवा नेता विमल भाटी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

\"\"

प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने किया लोकसभा के लिए एकजुट होने का आह्वान

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और गत विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

\"\"

देखे वीडियो…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment