Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

कांग्रेस कार्यकाल में बनी बीदासर-श्रीडूंगरगढ़-कालू रोड की गुणवत्ता की जांच का विधानसभा में विधायक ताराचंद सारस्वत ने उठाया मुद्दा, रिपोर्ट आने तक भुगतान रोकने की मांग

---Advertisement---

The Khabar Xpress 06 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को विधानसभा में पर्ची के माध्यम से गत कांग्रेस सरकार में बनी (एसडब्ल्यूएच-93) बीदासर-श्रीडूंगरगढ़ -कालू तक की 82 किलोमीटर लंबी सड़क की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता की जांच की जाए और रिपोर्ट आने तक ठेकेदार का भुगतान रोका जाए।
विधायक ने बताया कि इस सड़क जिसकी कुल लम्बाई 82 किमी है। यह श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा से होकर निकलती है। इसका निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग की पीपीपी योजना के तहत हुआ। निर्माण के तुरन्त पश्चात् ही यह सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटना हो रही है।
विधायक सारस्वत बताया कि सड़क निर्माण के ठीक बाद ही इसकी मरम्मत का काम भी साथ-साथ चल रहा है। नई सड़क होने के बावजूद भी इसमें जगह-जगह गड्ढे हो रहे है। विधायक सारस्वत बताया कि नई सड़क में गड्ढों को भरने का काम भी साथ ही चल रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री काम में ली गई है। सड़क में कुटाई का कार्य भी निम्न स्तर पर किया गया है।
विधायक सारस्वत ने कहा कि इस सड़क में डामर की क्वालिटी घटिया होने के साथ साथ इसकी मात्रा भी माप अनुसार नहीं डाली गई है।
विधायक ने सड़क की सम्पूर्ण जांच करवाकर कार्य को मापदण्ड के अनुसार पूरा करवाने व संबंधित फर्म (ठेकेदार) के खिलाफ उचित विभागीय कार्यवाही किये जाने की मांग सदन उठाई।
साथ विधायक सारस्वत ने कहा की जब तक सड़क की पूरी जांच नहीं हो जाती तब तक ठेकेदार का पूरा पेमेंट रोका जाए और इसकी जांच उच्चधिकारियों से करवाने की मांग सदन में पुरजोर तरीके से उठाई।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/YKDaNrSH2GZ3evpU/?mibextid=qi2Omg

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment