Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

कस्बे की पेयजल समस्या सुधारने के उपाय विफल, ठेकेदार की लापरवाही भुगत रहे शहरवासी

---Advertisement---

The Khabar Xpress 21 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर की पेयजल आपूर्ति जबरदस्त तरीके से गड़बड़ाई हुई है। श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग के द्वारा पेयजल आपूर्ति के किये जा रहे सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है। जलदाय विभाग ने पेयजल संकट से उबरने की कुछ हद तक कोशिश करते हुए टेंकरो से पानी सप्लाई करना शुरू किया है लेकिन जब तक ठेकेदार ट्यूबवेलों का सफल संचालन नहीं करेगा तब तक इस संकट से उबरन ऊंट के मुंह मे जीरे के समान है। ठेकेदार ना तो बन्द पड़े ट्यूबवेलों को समय से ठीक कर रहा है और ना ही उसका सफल संचालन कर रहा है। भीषण गर्मी में आमजन का प्रशासन के खिलाफ उबाल भी जोरो पर है। लोग जलदाय विभाग पर प्रदर्शन कर रहे है लेकिन उसका निराकरण होता दिखाई नही दे रहा है। जिन नागरिकों को अभी तक जलदाय विभाग के पानी टेंकर से पेयजल आपूर्ति की सूचना नहीं वे अभी तक निजी टेंकरो से महंगे दामो में पेयजल आपूर्ति कर अपनी प्यास बुझा रहे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment