Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

कल आयेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल, गुसाईसर बड़ा में करेंगे जनसभा, क्षेत्र के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा, जिला प्रशासन ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, देखे वीडियो

---Advertisement---

The Khabar Xpress 07 जुलाई 2025। सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे गुसाईसर बड़ा गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहाँ दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा शिविर का अवलोकन करेंगे। तदुपरांत वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

\"\"

विधायक सहित जिला प्रशासन ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

आज दोपहर को श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाँई, जिला कलेक्टर श्रीमती नमृता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, विकास अधिकारी मनोज धायल, भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, श्रीडूंगरगढ़ थाना वृताधिकारी निकेत पारीक, सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, राजेश शर्मा, महेश राजोतिया कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कार्यक्रम पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया। क्षेत्र के समस्त भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कल होने वाली जनसभा में शामिल होंगे।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/167qy7qYZ8/

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment