Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

ओलावृष्टि ने बिगाड़े भूमिपुत्रों के हालात, फसलें चौपट, विधायक ने कहा \”हरसंभव होगी मदद\”

---Advertisement---

The Khabar Xpress 1 मार्च 2025। बीकानेर ही नहीं चुरू के कई क्षेत्रों में जबरदस्त ओलावृष्टि शुक्रवार शाम 28 फरवरी को हुई है। श्रीडूंगरगढ़ के भी बिंझासर, लोडेरा, गुसाईस बड़ा गांव के उत्तरी रोही, डेलवा गांव में मध्यम गति से चने के आकर के ओले गिरे है। जमीन पर बर्फ की चादर फैल गई। फसल पकान पर होने के कारण खड़ी फसलों का जबरदस्त नुकसान किसानों को झेलना पड़ेगा। चना, सरसो और गेहूँ की खड़ी फसलों का ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में भयंकर नुकसान हुआ है।

\"\"

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने किसानों के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसलों के हुए नुकसान के कारण उनका हृदय द्रवित है। राजस्थान सरकार से किसानों के नुकसान की भरपाई करने की आवाज उठायेंगे। किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी। ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत प्रदान किया जायेगी।

देखे वीडियो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment