Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

ओबीसी वर्ग में अतिरिक्त आरक्षण के लिए सिद्ध समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष से…

Published On: August 26, 2023 8:02 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 26अगस्त 2023। राजस्थान सरकार ने ओबीसी वर्ग में 6 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद राजस्थान का सिद्ध समाज विभिन्न मंचो और सरकार के नुमाइंदो से इस अतिरिक्त आरक्षण में सिद्ध जाति को सम्मिलित करने की मांग उठा रहा है।

\"\"

राजस्थान सरकार के किसान नेता और राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी से सिद्ध समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मिला और डूडी को सिद्ध समाज को अतिरिक्त आरक्षण सूची में शामिल करने का ज्ञापन सौंपा।

सिद्ध समाज ने केंद्र की ओबीसी सूची में भी सिद्ध समाज को शामिल करने की अनुशंसा करने के लिये डूडी से मांग की। मंहत भंवरनाथ जी लिखमादेसर, कुशलनाथ, कुम्भाराम ज्याणी, भगवान नाथ कलवानिया, राधेश्याम सिद्ध, बिरबलनाथ गोदारा बेनिसर, दुर्गनाथ पटवारी, प्रभुनाथ भादू, मूलनाथ जाखड़ और समाज के मोजिज लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment