Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

उपभोक्ताओं के लिये सुनहरा अवसर, एकमुश्त बिल जमा कराने पर ब्याज और जुर्माने पर शत प्रतिशत छूट

---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 25 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग के जेईएन बजरंग पड़िहार ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर है कि नगरीय जल योजना के अंतर्गत क्षेत्र में बकाया राजस्व का कार्य अनवरत जारी है। जिसके तहत वर्तमान में बकाया राजस्व को जमा करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा मार्च 2023 तक के बकाया राजस्व को जमा करने में ब्याज एवं पेनल्टी पर शत प्रतिशत (100%) छुट का प्रावधान दिया गया है। पड़िहार ने बताया कि 31 मई 2024 तक बिल जमा करने पर ही यह छूट मान्य की जाएगी। उपभोक्ता अपने बकाया राजस्व को अविलंब जमा करवाकर छूट का फायदा उठा सकते हैं। उपभोक्ता अपने बिल कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं किसी भी नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर जमा करवा सकते हैं। उक्त समय सीमा के पश्चात जमा करने पर विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की जिम्मेदारी उप‌भोक्ता स्वयं की होगी और ना ही उन्हें किसी भी प्रकार की रियायत मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment