Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

Published On: September 11, 2025 6:00 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 11 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति परिसर के हॉल में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आज क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने आमजन की समस्याओं की सुनवाई की एवं विभागीय अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिये।

\"\"

आज की जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने खुले विद्युत तार बदलने, क्षतिग्रस्त व लोहे के पोल हटाने, पेयजल सप्लाई की अनियमितता, नगरपालिका क्षेत्र से अवैध होर्डिंग्स हटाने, बस स्टैंड के पास खड़ी रेहड़ियों से हो रही परेशानी, घर के अवरुद्ध रास्ते को खुलवाने, जोहड़ पायतान भूमि से अतिक्रमण हटाने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन, शहरी मूलभूत सुविधाओं की कमी और कालूबास क्षेत्र में पानी की सप्लाई जैसे करीब 26 मुद्दों को उठाया।

\"\"

पार्षद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाँई, पार्षद संतोष बोहरा, मदन सोनी, श्रवणसिंह पुन्दलसर, सुनील तावणियाँ ने आमजन की समस्याओं से उपखण्ड अधिकारी को अवगत करवाया। सुनील तावणियाँ ने क्षेत्र के किसानों को साथ लेकर फसल खराबा की गिरदावरी करके किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाँई ने कस्बे के सब्जी ठेले वालो को जगह देने की बात कही।

\"\"

टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी, श्यामगिरी गुसाँई सहित अन्यो ने कस्बे के घुमचक्कर से मुख्य बाजार तक सड़क के बीच बने डिवाइडर में पड़े खड्डों को भरने एवं आजाद गौवंश से बाजार से हटाने तथा अतिक्रमणों को हटाने की मांग की।

\"\"

इस जनसुनवाई में सबसे ज्यादा शिकायते नगरपालिका एवं जलदाय विभाग की आयी।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1CMJsaQPbz

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment