Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

इस बार बांसवाड़ा से राजस्थान में एंट्री ले सकता है मानसून, मौजूदा रफ्तार से 20 जून तक होगा प्रवेश

---Advertisement---

The Khabar Xpress 13 जून 2024। राजस्थान में इस बार उम्मीद से पहले मानसून का प्रवेश हो सकता है। एक जून को केरल पहुंचने के बाद से अब तक यह दक्षिण गुजरात तक आ पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से जारी मॉनसून मैप में राजस्थान में इसकी संभावित एंट्री 20 जून को बताई जा रही है। इसमें यह डूंगरपुर-बांसवाड़ा के जरिए राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। यही रफ्तार रही तो लगभग 25 जून को यह जयपुर में प्रवेश कर जाएगा।

इधर राज्य में नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से कई जिलों का अधिकतम तापमान बढ़ गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का असर भी रहा है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, गंगानगर, सीकर, टोंक, चूरू, बीकानेर और हनुमानगढ़ में हीटवेव का असर रहा है। अगले 2 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी जिलों का तापमान 44 से 46 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में प्री मॉनसून की बारिश हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment