Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, आप भी जानें

Published On: November 25, 2024 9:32 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 25 नवम्बर 2024। एक तरफ प्रदूषण है, तो दूसरी तरफ सर्दियों ने दस्तक दे दी है। प्रदूषण और सर्दियों से बचाव के लिए लोग अक्सर चाय और कॉफी पीते हैं। चाय और कॉफी न सिर्फ पेट में एसिडिटी का कारण बनती है, बल्कि लंबे समय तक इसका सेवन करने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस बार सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए चाय या कॉफी नहीं बल्कि अर्जुन की छाल का सेवन करें। अर्जुन की छाल में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करके बीमारियों से बचाव करते हैं।

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को हृदय संबंधी रोगों और शरीर की संपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं के लिए बहुत प्रभावी माना गया है। सर्दियों में इसका सेवन विशेष रूप से लाभकारी होता है क्योंकि यह शरीर को गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करता है। 

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

\"\"

1. हार्ट हेल्थ को बनाएं बेहतर

सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन करने यह रक्त संचार को बेहतर बनाती है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है। अर्जुन की छाल के पोषक तत्व हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक के लक्षणों को कम करती है।

2. ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अर्जुन की छाल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लो ब्लड प्रेशर को मैनेज करते हैं। डॉ. अंकित अग्रवाल का कहना है कि अर्जुन की छाल धमनियों को स्वस्थ रखता है और रक्त के थक्कों को बनने से रोकता है। इसकी वजह से यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मददगार है।

3. शरीर को देता है गर्माहट

सर्दियों में शरीर को अतिरिक्त को गर्माहट की जरूरत होती है, क्योंकि बाहर सर्द हवाओं का प्रकोप होता है। अर्जुन की छाल में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंड के मौसम में गर्माहट प्रदान करते हैं। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग बनाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

4. पाचन को सुधारने में मददगार

सर्दियों में जिन लोगों को गैस, कब्ज, पेट में दर्द और ब्लोटिंग की समस्या होती है, उनके लिए भी अर्जुन की छाल बहुत फायदेमंद होती है। अर्जुन की छाल पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है और अपच जैसी समस्याओं को दूर करती है। 

5. बॉडी को करें डिटॉक्स

जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में कई प्रकार के विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। इसकी वजह से किडनी और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें, तो अर्जुन की छाल के पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करके त्वचा और बालों से जुड़ी समस्या से भी राहत दिलाने में मददगार होते हैं।

सर्दियों में कैसे करें अर्जुन की छाल का सेवन ?

– चाय में मिलाकर : अर्जुन की छाल का पाउडर या टुकड़े पानी में उबालकर छान लें। इसे शहद या गुड़ के साथ मिलाकर चाय के रूप में पी सकते हैं। 

– दूध के साथ : सर्दियों में अर्जुन की छाल का पाउडर गर्म दूध में मिलाकर पीने से भी सेहत को फायदा पहुंचता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में अर्जुन की छाल न केवल शरीर को गर्म रखती है बल्कि कई प्रकार के रोगों से बचाव भी करती है। लेकिन जिन लोगों को किसी प्रकार की बीमारी है या वह किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो उन्हें अर्जुन की छाल का सेवन डॉक्टरी सलाह पर ही करना चाहिए।

\"\"

सोर्स-गूगल

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment