Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

आडसर बास माताजी मंदिर समिति के हुए चुनाव, गजानन्द मूंधड़ा बने अध्यक्ष

Published On: August 27, 2023 10:58 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 27 अगस्त 2023। आज कस्बे के आडसरबास माताजी मंदिर के द्विवार्षिक चुनाव श्रीकिशन व्यास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी रामचंद्र राठी ने बताया कि गजानन्द मूंधड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। समिति के मंत्री पद पर सूर्यप्रकाश तापड़िया और श्यामसुंदर व्यास ने अपना नामांकन दिया, जिसमें उपस्थित सदस्यों की सहमति से हरिप्रसाद मूंधड़ा को मंत्री और कोषाध्यक्ष अशोक व्यास को सर्व समिति से बनाए गए।चुनाव अधिकारी रामचंद्र राठी ने बताया है कि कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष और मंत्री करेंगे।
ये समिति मंदिर में होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन करेगी। इस अवसर पर हरिप्रसाद तापड़िया, नारायण कलानी, रामोतार मूंधड़ा, रमेश व्यास, नंदकिशोर राठी, मनोज तापड़िया, पवन राठी, सुशील डागा, अशोक दर्जी, पवन व्यास, घनश्याम डागा, जगदीश प्रसाद लखोटिया, गोपाल तापड़िया, जगदीश ब्यास, तुलसीराम चोरडिया, जगदीश राठी, सुदीप राठी ललित झालरिया सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शांतिपूर्वक चुनाव होने पर चुनाव अधिकारी रामचंद्र राठी ने धन्यवाद दिया।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment