Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

आज नए साल से लागू हो रहे ये 10 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा ये असर

Published On: January 1, 2025 8:55 AM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 01 जनवरी 2025। आज से नए साल2025 की शुरुआत होने जा रही है.पहले दिन 1 जनवरी 2025 से ही देश में कई बड़े बदलाव भी लागू होने जा रहे हैं। जिसका असर हर घर और हर जेब पर देखने को मिलेगा। इनमें कुछ लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाने वाले साबित होंगे, तो कुछ राहत भरे चेंज लागू हो रहे हैं। इन बदलावों में रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतो से लेकर बैंक अकाउंट, यूपीआई पेमेंट और EPFO के नियम तक शामिल हैं। आइए ऐसे ही 10 बदलावों के बारे में जानते हैं…

पहला बदलाव- LPG के दाम

हर महीने की पहली तारीख की तरह ही 1 जनवरी 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई और कॉमर्शियल एलपीजी गैस की कीमतों में संशोधन करेंगी और नए रेट जारी करेंगी. बीते कुछ समय से जहां कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कई बदलाव किए हैं, तो लंबे समय से देश में 14 किलो वाले रसोई सिलेंडर के दाम स्थिर हैं. ऐसे में इस बार लोगों को इसके भाव में बदलाव की उम्मीद है.

दूसरा बदलाव – ATF के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सिर्फ एलपीजी की कीमतों में ही नहीं, बल्कि हवाई ईंधन एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को महीने की पहली तारीख को ही संशोधित करती हैं. ऐसे में अगर साल के पहले दिन 1 जनवरी को इनके दाम में बदलाव होता है, तो फिर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

तीसरा बदलाव- EPFO का नया रूल

1 जनवरी 2025 को ही EPFO द्वारा पेंशनर्स के लिए नया नियम लागू किए जाने की तैयारी है, इस बड़े बदलाव के तहत अब पेंशनर्स अपनी पेंशन (Pension) राशि देश के किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे और इसके लिए उन्हें किसी अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी.

\"\"

चौथा बदलाव- UPI 123Pay के नियम

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा फीचर फोन से ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देने के लिए यूपीआई 123पे की शुरुआत की थी. इसकी ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जो कि 1 जनवरी 2025 से लागू हो सकता है. यूजर्स अब 10,000 रुपये तक की रकम का ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे, जो 5,000 रुपये तक ही थी.

पांचवां बदलाव- शेयर मार्केट से जुड़ा ये नियम

सेंसेक्स, सेंसेक्स-50 और बैंकेक्स की मंथली एक्सपायरी में बदलाव किया गया है. अब ये हर सप्ताह शुक्रवार को नहीं, बल्कि मंगलवार को होगी. वहीं तिमाही और छमाही कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी आखिरी मंगलवार को होगी. दूसरी ओर NSE इंडेक्स ने Nifty 50 मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए गुरुवार का दिन तय किया है.

छठा बदलाव- किसानों को लोन

1 जनवरी 2025 से जो अगला बदलाव होने जा रहा है, वो किसानों से जुड़ा हुआ है. साल के पहले दिन से RBI द्वारा किसानों को बिना गारंटी 2 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा. बीते दिनों आरबीआई ने किसानों के लिए बिना गारंटी लोन की लिमिट में इजाफा करने का ऐलान किया था. जिसके चलते अब उन्हें 1.6 लाख रुपये नहीं, बल्कि दो लाख रुपये तक का लोन मिल पाएगा.

सातवां बदलाव- ये बैंक अकाउंट होंगे बंद!

नए साल से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कुछ नियम में बदलाव करने जा रहा है. इसका असर देश के लाखों- करोड़ों बैंक अकाउंट्स पर पड़ने वाला है. क्योंकि केंद्रीय बैंक 3 तरह के बैंक अकाउंट्स को बंद करने जा रहा है. RBI के नए दिशा-निर्देश के तहत निष्क्रिय खाता, इनएक्टिव अकाउंट और जीरो बैलेंस अकाउंट को बंद किया जाएगा.

आठवां बदलाव- कारों के बढ़ेंगे दाम

1 जनवरी से 2025 से कई कंपनियों की कारें खरीदना महंगा होने वाला है. मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई, और टोयोटा समेत तमाम कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमत में 2 से 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

नौंवा बदलाव – टेलीकॉम के नियम

टेलीकॉम कंपनियों के लिए 1 जनवरी 2025 से राइट ऑफ वे रूल नए साल से लागू होगा। नए नियमों के तहत कंपनियों को ऑप्टिकल फाइबर लाइन और नए मोबाइल टावर लगाने पर फोकस करना होगा। इस नियम लागू होने से कंपनियों को अपनी सर्विस बेहतर करने में मदद मिलेगी। नए नियम के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल टावर लगाने के लिए ज्यादा तामझाम नहीं करना पड़ेगा। इन नियमों को पब्लिक और कंपनियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

दसवां बदलाव – GST के नियम सख्त

करदाताओं के लिए 1 जनवरी 2025 से कंप्लायंस रूल सख्त होने जा रहे हैं. इसके तहत मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) शामिल हैं, जो कि पहले सिर्फ उन्हीं बिजनेस पर लागू थी, जिनका सालाना कारोबार 20 करोड़ रुपये या इससे अधिक होता था, लेकिन अब ये जीएसटी पोर्टल तक पहुंचने वाले सभी टैक्सपेयर्स के लिए लागू किया जा सकता है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment