Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

आज देर रात तक जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारो की जम्बो सुची, चौका सकते है कुछ नाम

Published On: October 30, 2023 10:03 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 30 अक्टूबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी तय करने में कांग्रेस नेताओं को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। कांग्रेस में 30 सीटों पर एक बार फिर से पेंच फंस गया है। राजस्थान कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की रविवार को राजधानी दिल्ली में हुई बैठक में 105 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनमें से 70 से 75 सीटों पर करीब-करीब सहमति बन गई है। लेकिन तीस सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। उन सीटों को फिलहाल लंबित रखा गया है।

राजस्थान कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने रविवार को शाम पांच से बजे से लेकर देर रात प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया। करीब साढ़े छह घंटे चली बैठक के बाद लगभग 75 सीटों पर सहमति बनने की बात सामने आई। लेकिन 30 सीटों को लेकर पार्टी नेता प्रत्याशी का नाम तय करने को लेकर उलझन में हैं। इन 30 सीटों के लिए आज फिर दिल्ली में दोपहर 2 बजे कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। उसमें शेष बची सीटों पर मंथन किया गया। उसके बाद शाम 5 बजे से कांग्रेस CEC की बैठक चल रही है।

इन सीटों पर फंसा है तगड़ा पेंच
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक ज्यादा परेशानी वाली सीटों में कोटा उत्तर, हवामहल, अजमेर उत्तर, चौमूं, उदयपुर शहर, श्रीमाधोपुर, बसेड़ी, बहरोड़, सुमेरपुर, पाली, फैलोदी, मालपुरा, झोटवाड़ा और शाहपुरा, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, बीकानेर पूर्व शामिल हैं। इन सीटों समेत कुल 30 सीटों पर आज फिर से विचार विमर्श किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इसमें सभी नामों पर सहमति बना ली जाएगी। अगर फिर भी सहमति नहीं बनती है 75 नामों की सूची सीईसी को सौंपी जाएगी। उसके बाद देर रात तक कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी हो सकती है। उसमें 60 से 70 प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

कुछ नामों की घोषणा ऐनवक्त पर भी हो सकती है
दूसरी संभावना यह भी जताई जा रही है कि अगर सभी नामों पर सहमति बन गई और सीईसी की तरफ से कोई आपत्ति नहीं आई पार्टी सभी सीटों की जंबो सूची भी जारी कर सकती है। लेकिन इसकी संभावनाएं कम बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ संभावित प्रत्याशियों के नामों का ऐलान अभी रोका जा सकता है। उनको ऐनवक्त पर घोषित करने की रणनीति बनाई जा रही है। इनमें खासतौर पर कोटा उत्तर, हवामहल और अजमेर उत्तर और बीकानेर जिले की सीटे शामिल बताई जा रही है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment