Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में काल कल्वित यात्रियों को ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर दी श्रद्धांजलि, 16 जून को ललकार रैली

---Advertisement---

The Khabar Xpress 14 जून 2025। अहमदाबाद में 12 जून को प्लेन क्रैश में काल कल्वित हुए यात्रियों एवं भविष्य के डॉक्टर्स व नागरिकों को आज ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के धरनास्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राजेंद्र स्वामी ने बताया कि इस दुर्घटना ने हर किसी के भी हृदय को झकझोर कर रख दिया है। धरनास्थल पर उपस्थित नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर मृतात्माओं के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान राजाराम गोदारा, मदनलाल प्रजापत, मालाराम कुलड़िया, जावेद बहलिम, प्रकाश गांधी, रामनिवास बाना, उस्मान आरिफ, आमिर खोखर, उस्मान दमामी, हारून बहलिम, मोहम्मद याकूब, देवेंद्र स्वामी मौजूद रहे। राजाराम गोदारा ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 16 जून की संघर्ष समिति द्वारा ट्रॉमा सेंटर निर्माण एवं क्षेत्र की बिजली, पानी समस्याओं के लिए ललकार रैली का आयोजन उपखंड कार्यालय के आगे दिया जायेगा।

\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment