एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नगरपालिका एक्शन मोड में, हटाये बाजार से अतिक्रमण, सवाल ये कि कब तक बचाओगे अतिक्रमणकारियों से ?

Published on: January 31, 2025

The Khabar Xpress 31 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका कल गुरुवार से ही एक्शन मोड में है। कल भी बाजार की यातायात व्यवस्था के लिये नासूर बन अतिक्रमण को हटाया गया था। आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई और नगरपालिका ने भी शहर से यातायात रूपी कोहरा हटाने के लिए कमर कस ली। नगरपालिका में नव नियुक्त सफाई निरक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि अवैध अतिक्रमणकारियों को दुकानों के आगे बेतरतीब रूप से किये गए कब्जे हटाने की सूचना पहले ही दे दी गयी थी। आज बड़ी कार्यवाही करते हुए कस्बे के स्टेशन रोड़ से मुख्य बाजार, गांधी पार्क के चारो तरफ के अतिक्रमण हटाये गए। आम शहरवासी इस अतिक्रमण से बहुत ही परेशान था तो वही वाहनों के भी अव्यवस्थित रूप से कहीं भी खड़ा कर देने की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था।

सवाल ये कि कब तक बचाओगे अतिक्रमणकारियों से ?

नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पहले भी इस तरह की कार्यवाही की गई थी और अवैध रूप से दुकानों के आगे अतिक्रमण कर सड़को को संकरी करने वालो के खिलाफ एक्शन लिया गया था। लेकिन चंद दिनों के बाद ही पुनः वैसी ही परिस्थितियां बन जाती थी। दुकानदार धडल्ले से फिर अतिक्रमण कर सड़को को अवरुद्ध कर देते थे। आज जिस तरह से अतिक्रमण हटाये गए उससे सफाई होने के साथ ही साथ सड़के भी चौड़ी हुई है लेकिन यक्ष प्रश्न ये है कि ये कब तक रहेगा क्योंकि नगरपालिका कार्मिकों के शिथिल पड़ते ही पुनः अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जे बेहतर ढंग से हो जाएंगे।

कड़बे के गांधी पार्क की भी सफाई की गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment