एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

निःस्वार्थ सेवा के लिये कस्बे के आनंद जोशी और प्रियंक शाह सहित दस नागरिकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Published on: January 28, 2025

The Khabar Xpress 28 जनवरी 2025। सड़क सुरक्षा में आमजन और निरीह जानवरो की सुरक्षा में योगदान करने के लिए कस्बे के दो युवा आनंद जोशी और प्रियंक शाह सहित दस नागरिकों का सम्मान राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े द्वारा किया जाएगा। इको भारत द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम 29 जनवरी को प्रदेश की राजधानी जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कस्बे के आनंद जोशी और प्रियंक शाह दोनों युवाओं ने अपनी पहचान उन निस्वार्थ सेवादारों के रूप में मनाई है जिन्होंने क्षेत्र के आसपास होने वाली दुर्घटनाओं में घायल हर प्राणिमात्र की सेवा को अपना फर्ज बना लिया है। दोनों ही युवा हरपल सेवा में तत्पर रहते है और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर उनको उपचार उपलब्ध करवाते है। क्षेत्र के युवाओं को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनके मित्रों एवं सहयोगियों में खुशी का माहौल है और उन्हें हर व्यक्ति बधाई दे रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment