एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बढ़ती उम्र में डायबिटीज को मैनेज करने में हो सकती हैं ये परेशानियां, डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका

Published on: December 28, 2024

The Khabar Xpress 28 दिसंबर 2024। बढ़ती उम्र के लोगों को डायबिटी के लक्षणों को कंट्रोल करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो भारत में अधिक उम्र के लोगों में डायबिटीज देखने को मिलती है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मुश्किल पैदा कर सकते हैं। दरअसल, अधिक उम्र के लोगों को बीमारियां हो जाती हैं, ऐसे में डायबिटीज को निंयत्रित करने में परेशानी होती है। शरीर में जब पैंक्रियाज इंसुलिन की सही तरह से उत्पादन नहीं कर पाते हैं तो ऐसे में व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या होती है। इस समस्या में ब्लड में शुगर का लेवल सामान्य स्तर से बढ़ जाता है। इस लेख में संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. हिरामनाथ सिद्ध से जानते हैं कि अधिक उम्र में लोगों को डायिबिटीज को कंट्रोल करने में किसी तरह की समस्याएं आ सकती है ?

डॉक्टर परामर्श के लिए जुड़े:- संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल से चिकित्सीय परामर्श अथवा जानकारी के लिए टच करे।

बढ़ती उम्र में डायबिटीज को मैनेज करने में क्या परेशानियां हो सकती हैं ?

शारीरिक गतिविधि में कमी

बढ़ती उम्र के साथ लोगों को चलने-फिरने में कठिनाई, जोड़ों का दर्द या अन्य शारीरिक समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित वॉक करना या नियमित रूप से व्यायाम करना मुश्किल हो सकता है।

challenges-of-managing-diabetes-in-elderly-in

ग्लूकोज का उत्पादन कम होना

उम्र बढ़ने पर शरीर में इंसुलिन उत्पादन कम हो जाता है। मांसपेशियां कमजोर होने के कारण ग्लूकोज का उपयोग सही तरीके से नहीं हो पाता। ऐसे में शुगर कंट्रोल करने में परेशानी होती है।

आहार का ध्यान रखना मुश्किल

उम्र बढ़ने के साथ कई बार व्यक्ति अपनी डाइट में पर्याप्त पोषण को शामिल नहीं कर पाता है। ऐसे में डाइट के जरिए डायबिटीज को कंट्रोल करने में परेशानी हो सकती है।

दवाई समय पर न लेना

कुछ बुजुर्गों को दवाओं के लेने का समय याद नहीं रहता है। साथ ही, कब और कितनी मात्रा में दवा लेनी चाहिए, इस बात के बारे में भी पता नहीं रहता है। ऐसे में उनका शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

अन्य रोग

बुजुर्गों को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, और किडनी की समस्याएं होती हैं। इन बीमारियों के लिए ली जाने वाली दवाएं शुगर लेवल को भी प्रभावित कर सकती है।

डायबिटीज को कैसे मैनेज करें ?

  • नियमित रूप से ब्लड शुगर को चेक करें।
  • हाईड्रेट रहना बेहद जरूरी होता है।
  • तनाव कम करें और सुबह शाम एक्सरसाइज न कर पाएं तो मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • शराब और सिगरेट आदि से दूरी बनाएं।
  • समय-समय पर डॉक्टर से संपर्क करें।

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप लाइफस्टाइल में बदलाव करें। साथ ही, संतुलित आहार से डायबिटीज और अन्य समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यदि ब्लड शुगर की वजह से परेशानी अधिक हो रही है तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment