एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मावठ के रूप में अमृत बरसा, आज हुई बारिश से किसानों के चेहरे मुस्करायें

Published on: December 23, 2024

The Khabar Xpress 23 दिसम्बर 2024। सोमवार अलसुबह को इलाके में मावठ के रूप में अमृत बरसा। बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ के आसपास के इलाकों में अलसुबह बारिश आरम्भ हो गई। हालांकि मौसम विभाग ने दिसंबर माह में मावठ नहीं होने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन इलाके में एकाएक हुई इस बरसात ने लाखो बीघा में बोई रबी फसलों को एक बार जीवन दान दे दिया। मावठ की पहली बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कराहट ला दी।

श्रीडूंगरगढ़ के कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि इस मावठ से क्षेत्र के लाखों बीघा जमीन पर बोई गेंहू, चना और सरसों की फसलों को फायदा पहुंचेगा। बरसात के कारण अब सर्दी बढ़ेगी। मावठ के बाद अब ओस और धुंध शुरू हो जाएगी। इससे फसलों को सिंचाई पानी की डिमांड कम होगी। अब अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदला है। आगामी 24 घंटों में अलग अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार रहेंगे।

इसके बाद 26 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 28 दिसंबर तक इसका प्रभाव रहेगा। इससे बादलवाही के साथ ही अलग अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। 28 के बाद हवाओं में नमी का प्रभाव भी बढ़ जाएगा तथा अलग अलग क्षेत्रों में कोहरे का भी प्रभाव रहेगा।

किसान कमलकिशोर नाई ने बताया कि खेतों में खड़ी फसलों को इस रिमझिम बारिश से फायदा होगा। सरसों और गेहूं की फसल के लिए रिमझिम बारिश फायदेमंद होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Leave a Comment