एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

प्रदेश में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, राजस्थान सरकार सरकारी शिक्षकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए देगी छात्रवृत्ति, 14 नवंबर तक आवेदन करने का मौका

Published on: November 9, 2024

The Khabar Xpress 09 नवम्बर 2024। राजस्थान सरकार सरकारी शिक्षकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। यह योजना पहले से चल रही थी, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण कई शिक्षक इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे। योजना का लाभ उठाने के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है।

राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से सरकारी शिक्षकों को बड़ी सौगात देने की तैयारी की जा रही है। सरकारी शिक्षकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से छात्रवृति दी जाएगी। इस योजना की घोषणा के साथ ही सरकार ने नियम कायदे भी तय कर दिए हैं। दरअसल, यह योजना पहले से चल रही है लेकिन योजना की जानकारी के अभाव में इसका लाभ पात्र टीचर्स नहीं ले पा रहे थे।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा विभाग में सेवारत सरकारी टीचर्स के पढ़ने वाले बच्चों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों के अनुसार छात्रवृति देने की योजना शुरू की है। योजना के नियक कायदों के मुताबिक, इस योजना में स्कालरशिप एक सत्र के लिए दी जाएगी। नए सत्र में नवीनीकरण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फिर से आवेदन करना होगा तभी योजना की राशि मिलेगी।

टीचर्स की मृत्यु पर दो लाख रुपए की सहायता मिलेगी

इसके अलावा किसी सरकारी टीर्चस का सेवाकाल के दौरान निधन होने पर उसके परिवार को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान भी रखा गया है। शिक्षा विभाग सरकारी टीचर्स को गंभीर बीमारी की स्थिति में भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाता है।

14 तक लिए जा रहे हैं आवेदन

अध्यापक कल्याण कोष न्यास छात्रवृत्ति वर्ष 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन अजमेर बोर्ड के पोर्टल पर 14 नवंबर तक लिए जा रहे हैं।

यह नियम भी रखे गए हैं

इस योजना में वे ही शिक्षक छात्रवृति आवेदन के लिए आवेदन कर सकते हैं जो गत पांच साल से सेवारत हैं। इसके अलावा एक शर्त भी लगाई है कि उन्हीं शिक्षकों के बच्चे छात्रवृति के लिए पात्र होंगें जिन शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कम से कम तीन बार कर ली हो। इसके अलावा बड़ी शर्ते यह भी लगाई है कि ऐसे सरकारी शिक्षकों की आय 14 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इससे ज्यादा होने पर पात्र नहीं होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

Leave a Comment