एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में, क्षेत्र के सबसे बड़े विद्यालय में नहीं है एक भी अध्यापक, रामभरोसे है विद्यार्थियों की पढ़ाई

Published on: September 18, 2024

The Khabar Xpress 18 सितंबर 2024। कभी सोचा है आपने कि आपका बच्चा किसी विद्यालय में जाये और उस विद्यालय में जिस संकाय में आपका बच्चा पढ़ रहा हो, शुरुआती सत्र से ही उस संकाय में कोई भी अध्यापक ही ना हो। जी हां… सच में विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है। ऐसा लग रहा है कि रामभरोसे है विद्यार्थियों की पढ़ाई।

क्षेत्र के सबसे बड़े विद्यालयों में से एक श्रीडूंगरगढ़ शहर का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है। कस्बे और आसपास के क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी यहाँ विद्याध्ययन के लिए आते है। कस्बे में ये एकमात्र सरकारी संस्थान है जिसमे वाणिज्य, कला और विज्ञान संकाय के फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, गणित और कृषि विषयों को पढ़ाया जाता है। इतना बड़ा संस्थान होने के बावजूद भी विडंबना है कि इस विद्यालय में कक्षा 11 और 12 के विज्ञान संकाय के किसी भी विषयो के अध्यापक इस सत्र के आरम्भ से ही नहीं है। इस कारण यहाँ पढ़ने वाले बच्चों में रोष है। उनका कहना है कि अध्यापक नहीं होने के कारण उनकी पूरे सत्र में ही पढ़ाई नहीं हो सकी है। उनका पूरा भविष्य अंधकारमय है। ना तो स्कूल प्रशासन इसके लिये प्रयास कर रहा है और ना ही कोई जनप्रतिनिधि इसके लिए आवाज़ ही उठा रहा है। ऐसा लग रहा है कि ये पूरा सत्र ही बिना अध्यापकों के निकल जायेगा। विद्यालय के विद्यार्थियों यशोमति ओड, निकिता शर्मा, पवन भाटी, जसकरण, मनदीप, नितेश, नंदलाल, मोनू, नारायण ने कहा कि इस पूरे सत्र के दौरान एक भी लेक्चर नही हो पाया है। छात्रों का कहना है कि अगर जल्द ही अध्यापकों की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

यद्यपि विद्यालय शिक्षण को सुचारू रखने के लिए अपने स्तर पर यथासम्भव व्यवस्था कर रहा है किन्तु विज्ञान संकाय में नियमित शिक्षकों के अभाव में नामांकन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है तथा शिक्षण में भी अपेक्षित गतिशीलता नहीं है। इसके अलावा शहरी शिक्षा संकुल की 15 शालाओं से सूचनाएँ संकलित कर उन्हें समेकित एवं उच्चाधिकारियों को प्रेषण में शिक्षकों का सहयोग लिया जाता है जिससे शिक्षण व्यवस्था अवश्य प्रभावित होती है। शिक्षण व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

डॉ. मनीष कुमार, कार्यवाहक प्राचार्य, राउमावि श्रीडूंगरगढ़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment