एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ से आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनों के लिए संघ रवाना, करेंगे चातुर्मास की प्रार्थना

Published on: September 18, 2024

The Khabar Xpress 18 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी समाज द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन और चातुर्मास की अर्ज को लेकर सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया के नेतृत्व में एक संघ रवाना हुआ। सभा के मीडिया प्रभारी राजू हिरावत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से 70सदस्यों का एक संघ बुधवार शाम 5बजे श्रीडूंगरगढ़ से सूरत के लिए आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सभी श्रद्धालुओं को इस धार्मिक “गुरु दर्शन यात्रा” के सफलतम पूर्ण होने के लिए उपजिला कलेक्टर उमा मित्तल और तहसीलदार चौधरी राजवीर कड़वासरा ने बैनर का अनावरण करके रवाना किया। एसडीएम उमा मित्तल ने गुरु दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक बधाई देते हुए कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण के द्वारा सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का जनव्यापक संदेश दे रहे हैं। ऐसे संत आज के परिप्रेक्ष्य में नितान्त आवश्यक है। आप सभी भाग्यशाली हैं कि आपको उनके दर्शनों का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने कहा कि 20 सितम्बर को आचार्य श्री महाश्रमण के श्रीडूंगरगढ़ निवासी और प्रवासी 400 से अधिक श्रद्धालु दर्शन करके चातुर्मास की अर्ज करेंगे। इस दौरान कोलकाता, सूरत, दिल्ली, मुम्बई, चैन्नई, बैंगलोर से सैकड़ों लोग आएंगे। सभाध्यक्ष ने एसडीएम उमा मित्तल और तहसीलदार राजवीर का आभार जताया। इस दौरान मदनलाल मालू, दीपमाला डागा, मनोज डागा, अशोक बैद, संगीता दुगड़, मधु झाबक, पांचीलाल सिंघी सहित अनेकों समाज सदस्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment