एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विप्र सेना ने घोषित किये बीकानेर जिले की तहसीलों के वरिष्ठ अध्यक्ष, श्रीडूंगरगढ़ से इन्हें मिली जिम्मेदारी

Published on: September 9, 2024

The Khabar Xpress 09 सितंबर 2024। विप्र समाज के वृहत संगठन विप्र सेना के बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष राजकुमार सारस्वत ने प्रदेश महामंत्री रविन्द्र जाजड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सारस्वत, संभाग अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय और संभाग प्रभारी पवन सारस्वत की अनुशंसा पर बीकानेर जिले की तहसीलों के वरिष्ठ अध्यक्षो की घोषणा की। देहात जिलाध्यक्ष राजकुमार सारस्वत ने बताया कि गोपाल शास्त्री व्यास को श्रीडूंगरगढ़ तहसील, शंकर उपाध्याय को लूणकरणसर, कन्हैयालाल सांखी को कोलायत, हेमंत जोशी को नोखा, गणेश राजपुरोहित को खाजूवाला और विनोद पारीक को अनूपगढ़ का वरिष्ठ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष सारस्वत ने विश्वास जताया कि सभी वरिष्ठ अध्यक्ष समाजहित में कार्य करते रहेंगे और संगठन की रीति नीति को आगे बढायेंगे।

गोपाल शास्त्री व्यास को श्रीडूंगरगढ़ का वरिष्ठ अध्यक्ष बनाये जाने पर राजस्थान सरकार में श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, कस्बे के युवा भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ, नवरतन राजपुरोहित, पार्षद भरत सुथार, सांवरमल सारस्वत, आईदान पारीक सहित अनेक युवाओं ने बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment