एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बड़ी खबर- आरसीडीएफ के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, उरमूल डेयरी के चैयरमेन बने रहेंगे नोपाराम जाखड़

Published on: September 3, 2024

Tge Khabar Xpress 03 सितंबर 2024। नोपाराम जाखड़ उरमूल डेयरी के चैयरमेन बने रहेंगे। राजस्थान हाई कोर्ट के सोमवार के आदेश के बाद नोपाराम जाखड़ पुनः उरमूल डेयरी के चैयरमेन पद पर कार्यभार ग्रहण किया ।

गत 12 अगस्त को राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (आरसीडीएफ) की मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) सुषमा अरोड़ा ने नोपाराम जाखड़ को निर्योग्य घोषित किया था। जिसके खिलाफ उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपना पक्ष रखा था। आज राजस्थान हाईकोर्ट ने आरसीडीएफ के 12 अगस्त के फैसले के खिलाफ स्थगन आदेश दे दिया है। स्थगन आदेश की सूचना यहां मिलते ही जाखड़ समर्थकों में प्रसन्नता फैल गई। उल्लेखनीय है कि जाखड़ के खिलाफ बंशीलाल ने दो से अधिक संतान होने का आरोप लगाते हुए वर्ष 2021 में आरसीडीएफ में वाद दायर करवाया था। गत 12 अगस्त को आरसीडीएफ की एमडी के एकतरफा फैसले के खिलाफ नोपाराम जाखड़ ने हाईकोर्ट में अपील की और उन्हें सुनवाई का मौका देने की बात कही। उनके पक्ष को सुनने के बाद ही स्टे ऑर्डर जारी किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment