एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

एमपॉक्स जांच के लिए भारत में लॉन्च हुई पहली RT-PCR किट, ICMR से मिली मान्यता

Published on: August 27, 2024

The Khabar Xpress 27 अगस्त 2024। एमपॉक्स के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। थाईलैंड में मिले इसका नया स्ट्रेन क्लेड 1b लोगों के लिए खतरे का सबब बन रहा है। पड़ोसी देशों में दस्तक देने के अब भारत सरकार ने भी इस वायरस से निपटने के लिए कमर कस ली है। हाल ही में भारत में एमपॉक्स की जांच करने के लिए पहली RT PCR किट लॉन्च हुई है। इस किट के जरिए एमपॉक्स का पता आसानी से लगाया जा सकेगा। यह किट भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा मान्यता प्राप्त है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह किट स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच सकेगी। 

आंध्र प्रदेश सरकार की मदद से मिलेगी किट 

जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश सरकार की एक रिसर्च बॉडी मेडटेक जोन द्वारा इस आरटी-पीसीआर किट को बनाया गया है। ट्रांसएशिया डायग्नोस्टिक के साथ मिलकर इस स्वदेशी आरटी पीसीआर किट को बनाया गया है। इस किट के जरिए मंकीपॉक्स वायरस से संदिग्ध व्यक्ति की जांच आसानी से की जा सकेगी। इस किट को ErbaMDX ब्रैंड का नाम देकर लॉन्च किया गया है। हालांकि, किट की कीमत अभी निर्धारित नहीं की गई है। इस किट को सेंट्रल ड्रग स्टेंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) द्वारा इमरजेंसी अप्रूवल दिया गया है। 

भारत में नहीं हैं एमपॉक्स के मामले 

भारत में अभी तक एमपॉक्स का एक भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन पड़ोसी देशों में इस वायरस की पुष्टि होने के बाद से भारत में भी एमपॉक्स से निपटने के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कई राज्यों में तो एमपॉक्स से बचने के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए जा चुके हैं। 

एमपॉक्स के लक्षण (Mpox Symptoms)

  • एमपॉक्स होने पर शरीर में दर्द होने के साथ ही मांसपेशियों में भी दर्द हो सकता है। 
  • ऐसे में तेज बुखार और जोड़ों में दर्द होता है। 
  • इस स्थिति में ठंड लगने और कंपकंपी होने के अलावा शरीर में दाने निकल सकते हैं। 
  • ऐसे में थकान महसूस होने के साथ ही साथ शरीर में सूजन भी हो सकती है।  

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। The Khabar Xpress की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

सिक्किम में हुआ शहीद मेजर जनरल की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रहे साथ

सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में समस्याओं का अंबार, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश

17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव महाअभियान को सफल बनाने के लिए जन अभियान, टीम को मिल रहा जनप्रतिनिधियों व संस्थाओं का अभूतपूर्व समर्थन

Leave a Comment