एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

घुमचक्कर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही अव्यवस्था एवं अतिक्रमण का मामला पहुंचा न्यायालय में, दायर हुई जनहित याचिका

Published on: August 12, 2024

The Khabar Xpress 12 अगस्त 2024। कस्बे के घुमचक्कर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही अव्यवस्था एवं अतिक्रमण का मामला न्यायालय पहुंच गया है। कस्बे की नवगठित संस्था श्रीडूंगरगढ़ विकास समिति के मंत्री राजेश शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता दीपिका करनाणी द्वारा संस्था सदस्यों के नाम से जनहित याचिका दायर की गई जिसमें कस्बे के घुमचक्कर के आसपास बढ़ते अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े वाहनों की माकूल व्यवस्था के लिये ट्रैफिक व्यवस्था एवं घुमचक्कर के सर्किल के बराबर सड़क की ढलान घुमचक्कर की तरफ रखने के कारण जलभराव की व्यवस्था को आधार बनाया गया है। ल अधिवक्ता दीपिका करनाणी ने बताया कि नेशनल हाईवे में मध्य में डिवाईडर के रूप में लगी हुई लोहे की जालिया जगह जगह से टूटी हुई है तथा पशुओ का रोड के दोनो तरफ डिवाईडर के उपर आना जाना लगा रहता है। इससे कई बार दुर्घटनाए हो गई है तथा जनहानि एवं पशुहानि भी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लाइन को निजी वाहनों एवं ट्रकों ने अपनी पार्किंग स्थल बना रखा है जिसके कारण आम नागरिक का अपने वाहन से आवागमन ही मुश्किल हो गया है। अधिवक्ता दीपिका ने बताया कि यह जनहित याचिका में जिला कलेक्टर बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थानाधिकारी, सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सार्वजनिक निर्माण विभाग, नेशनल हाइवे ऑथोरिटी नई दिल्ली के खिलाफ लगाई गई है। अधिवक्ता दीपिका ने बताया कि इसकी न्यायालय में अगली सुनवाई 14 अगस्त तय की गई है। गौरतलब है कि अधिवक्ता दीपिका करनाणी द्वारा पूर्व में कस्बे की जनसमस्याओं पर जनहित याचिकाएं दायर की हुई है जिन पर तत्काल कार्यवाही भी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment