एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधायक ताराचन्द सारस्वत की विधानसभा में क्षेत्र के विकास के लिए आज फिर गूंजी आवाज़, गिरते पेयजल और गत कांग्रेस सरकार के जल जीवन मिशन में हुए घोटाले की जांच करवाने की मांग की, देखे वीडियो

Published on: August 2, 2024

The Khabar Xpress 02 अगस्त 2024। आज श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने राजस्थान विधानसभा में राज्य में गिरते पेयजल भू स्तर पर बोलते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में कुल 117 गांव व कस्बा आता है। विधानसभा क्षेत्र में सभी पेयजल योजनाएं भूजल पर आधारित है और भूजल स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है।विधायक सारस्वत ने बताया कि इस क्षेत्र में भूजल स्तर 300 से 500 मीटर गहरा चला गया है। गिरते भूजल स्तर के कारण पूर्व में बने ज्यादातर नलकूप सूख गए हैं। जिससे आमजन को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके निवारण के लिए वर्तमान में नए नलकूपों की बड़ी आवश्यकता बनी हुई है। विधायक सारस्वत ने बताया कि वर्तमान में किसी भी निजी संवेदक (ठेकेदार) के पास विभाग का कोई कार्य आदेश नहीं है जिससे कि नलकूपों का निर्माण करवाया जा सके। विभाग के पास भी स्वयं की मशीन नहीं होने के कारण जो कार्य तुरंत होने चाहिए वे हो नहीं पाते है जिससे आमजन को समस्या का सामना करना पड़ता है। विधायक सारस्वत ने क्षेत्र के लिए कॉम्बिनेशन प्रकार की पांच नई मशीनें और 2000 फिट तक रोटरी एवं डीटीएच भेदने वाली क्षमता वाली मशीनों की मांग सदन में उठाई।

विधायक सारस्वत ने पिछली कांग्रेस सरकार में जल जीवन मिशन में हुए घोटालों की जांच करवाने की मांग की

देखें वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/nnUrkxRe7GuiwYpf/?mibextid=oFDknk

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment