एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा निस्तारण, जलदाय विभाग की आंखे बंद

Published on: July 20, 2024

The Khabar Xpress 20 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति परिसर में 13 जून 2024 को हुई उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में शिकायत करने के उपरांत भी श्रीडूंगरगढ़ का एक विभाग ऐसा है जो आंखे बंद किये बैठा है। श्रीडूंगरगढ़ का जलदाय विभाग न सिर्फ स्थानीय विधायक ताराचन्द सारस्वत द्वारा जनहित में किये जा रहे प्रयासों पर पानी फेर रहा है अपितु श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल द्वारा की जा रही जनसुनवाई में हो रही शिकायतों का निस्तारण ही कर रहा है।

कस्बे के कालूबास वार्ड के 40 के निवासियों ने गत 13 जून को पंचायत समिति परिसर में हुई जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी को लिखित में दिया कि वार्ड 1 में स्थित टंकी से एक मुख्य सप्लाई लाइन वार्ड 40 स्थित जलहौद में जोड़ी हुई है। इस मुख्य सप्लाई लाइन में ही कई लोगो ने अवैध रूप से कनेक्शन कर रखे है जिसके कारण जलहौद में पानी की कमी निरन्तर बनी रहती है मोहल्ले के जागरूक नागरिको ने इसे सभी अवैध और मुख्य सप्लाई लाइन में जोड़े गए कनेक्शनों को तुरंत हटाकर आपूर्ति लाइन में जोड़ने की मांग की है। साथ ही मोहल्लेवासियों ने बताया कि गोकुलराम पुरोक घर से आसुदास स्वामी के घर के बीच की पाइप लाइन में मिट्टी जमा होकर पेयजल आपूर्ति को बाधित कर दिया है जिसका भी निस्तारण किया जाए। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि जलदाय विभाग में लिखित और मौखिक रूप से शिकायतें करने के बाद भी विभाग द्वारा समस्या का निस्तारण नही किया जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने विभाग द्वारा निस्तारण नही होने की स्थिति में न्यायालय की शरण मे जाने का फैसला लिया गया है। मोहल्लेवासी श्याम पुरोहित, तुलसीराम, नेमदास स्वामी, सुरेश, महेश पारीक, वासुदेव पारीक, पवन जोशी, सांवरमल पारीक, कुसुम देवी, पार्वती, रामनिवास जोशी, सेवाराम नाई, आसूसिंह सहित अनेक मोहल्लेवासियों ने समस्या का जल्द निस्तारण न होने की स्थिति में कोर्ट जाने और आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment