एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

क्षेत्र की बेटी ने फहराया परचम, ग्रैंडमास्टर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Published on: June 16, 2024

The Khabar Xpress 16 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की बेटी ने ग्रैंडमास्टर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईसर बड़ा गांव के राहुल सारस्वा पुत्र स्व. चुन्नीलाल सारस्वा की पुत्री श्रुति सारस्वा ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रुति सारस्वा अपने माता पिता के साथ आसाम के कोकड़ाझाड़ में निवास करती हैं। श्रुति को फोटोग्राफी का शौक है और वह अलग अलग प्रोटोटाइप में फोटोशूट करती रहती है।

श्रुति ने अपने एप्पल आईफोन 15 फोन से 5 मिनट में अलग अलग पौधों की 145 फोटोग्राफ लिये। जिसके लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से श्रुति को ग्रेंड मास्टर का के खिताब से सम्मानित किया गया। श्रुति को मेडल, प्रशस्ति पत्र व एक पेन सम्मान स्वरूप दिया गया। श्रुति के दादाजी स्व. श्री चुन्नीलाल सारस्वा आसाम के कोकड़ाझाड़ के प्रमुख व्यवसायी थे। श्रुति को यह प्रेरणा अपने बड़े भाई आर्यन से मिली जो खुद भी इस रिकार्ड को पूर्व में ले चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment