एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गर्मियों में सफर के दौरान कैरी करें ये सेहतमंद फूड्स, बचे रहेंगे पेट की परेशानियों से

Published on: May 27, 2024

The Khabar Xpress 27 मई 2024। गर्मियों में सफर के दौरान खाने के लिए हम बहुत सारी चीजें पैक कर लेते हैं, लेकिन ये खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। साथ में बच्चे हों, तो और टेंशन हो जाती है कि क्या पैक करें जो खराब भी न हो साथ ही जिसे खाने में बच्चे नाटक भी न करें। ऐसे में आज हम आपको ट्रैवलिंग के लिए कुछ ऐसे ऑप्शन बताने वाले हैं, जो हेल्दी होने के साथ कई दिनोंं तक खराब भी नहीं होते। 

केले के चिप्स

आलू के चिप्स के बजाय सफर में अपने साथ केले के चिप्स कैरी करें। जो पेट भरने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं। कम मसाले और तेल में बने ये चिप्स बच्चों को भी बहुत पसंद आते हैं। जहां आलू के चिप्स गैस, एसिडिटी की वजह बन सकते हैं, वहीं केले के चिप्स खाने से ये सारी समस्याओं के होने की संभावना न के बराबर होती है। सफर में इसे खाने से पेट भी नहीं खराब होता और एनर्जी भी बनी रहती है।

ड्राई रोस्ट मखाना

छोटी-मोटी भूख मिटाने के लिए मखाने बेस्ट स्नैक्स हैं। जो बच्चों को भी आएंगे पसंद। इन्हें घी में क्रंची होने तक भून लें। ऊपर से काला नमक, लाल मिर्च, अमूचर, जीरा पाउडर छिड़ककर तैयार कर लें हेल्दी स्नैक्स सफर के लिए। 

मिक्स नट्स

सफर में ज्यादातर लोग अपने साथ चिप्स रखते हैं। क्योंकि ये बच्चे आसानी से खा लेते हैं, लेकिन हेल्थ की बात करें, तो ये बिल्कुल भी सही ऑप्शन नहीं। कैलोरी से भरे चिप्स वजन के साथ कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं। इसकी बजाय अपने बैग में मिक्स नट्स कैरी करें। नट्स में काजू, किशमिश, बादाम, खजूर, अंजीर, खरबूजे के बीज, भुने चने के साथ मूंगफली भी पैक कर सकती हैं। जो पेट भरने के साथ किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते। 

सूखा चिवड़ा या नमकीन

सफर के लिए जा रहे हैं तो सूखा चिवड़ा भी फ्राई करके पैक कर सकते हैंI इसे थोड़ा टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें मूंगफली फ्राई भी मिक्स कर सकती हैंI इसके अलावा घर से नमकीन, नमक पारे व मठरी भी बना के साथ लेकर कर जाएँI चाय के साथ ये स्नैक्स बहुत टेस्टी लगते हैंI

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment