एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अबसे थोड़ी देर में, इस लिंक से जाने अपना परिणाम, बिना इंटरनेट के भी ऐसे करे चेक

Published on: May 20, 2024

The Khabar Xpress 20 मई 2024। राजस्थान बोर्ड के 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. अब से कुछ देर में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. रिलीज होने के बाद परिणाम यहां चेक कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड 12वीं के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट कुछ घंटे में जारी होगा. बोर्ड इस साल भी टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी करेगा. राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 866270 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था.यह दूसरा मौका है जब राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in के साथ डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकेगा.

न चले इंटरनेट तो क्या करें

कई बार ऐसा होता है कि नतीजे जारी होने के बाद वेबसाइट काम नहीं करती या कुछ स्टूडेंट्स का इंटरनेट ठीक से काम नहीं करता. ऐसे में परेशान न हों, आप बिना इंटरनेट के यानी ऑफलाइन भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको ये प्रोसेस फॉलो करना होगा.

  • ऑफलाइन या फोन के मैसेज सेक्शन से रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले मोबाइल के कंपोज मैसेज सेक्शन में जाएं.
  • यहां टाइप करें RJ12 स्पेस दें अपना रोल नंबर लिखें और भेज दें 56263 पर. जैसे आपका रोल नंबर अगर 564328 है तो कंपोज मैसेज में लिखें RJ12 564328 और भेजें 56263 पर.
  • कुछ देर बाद टेक्स्ट मैसेज के रूप में आपको नतीजे अपने इनबॉक्स में मिल जाएंगे. यहां से इन्हें चेक कर लें और फाइनल मार्कशीट के लिए स्कूल में संपर्क करें. ये कुछ दिन उपलब्ध करा दी जाएगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment