Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

ICMR की चेतावनी-खून सुखा देगा चाय और कॉफी पीने का यह तरीका, BP का भी रिस्क, जानें 1 दिन में कितनी चाय पिएं

---Advertisement---

The Khabar Xpress 17 मई 2024। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने हाल ही में नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस में चाय और कॉफी पीने वालों को ज्यादा मात्रा में इनका सेवन नहीं करने की सलाह दी गई है। आईसीएमआर ने दूध वाली चाय सहित अत्यधिक मात्रा में कैफीन वाली ड्रिंक्स के सेवन पर भी चिंता जताई है।

ICMR द्वारा जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि भोजन के साथ या भोजन के तुरंत बाद चाय, कॉफी और अन्य कैफीन वाले पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। संस्था ने सलाह दी है कि भोजन से कम से कम एक घंटा पहले या बाद में ही चाय पिएं।

​ICMR ने ज्यादा चाय-कॉफी पीने से भी सावधान किया है। उन्होंने बताया कि चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है और इसकी आदत लग सकती है।

कॉफी या चाय की क्रेविंग आपको बना सकती है एनीमिक

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भोजन से पहले और बाद में कम से कम एक घंटे चाय या कॉफी से परहेज करने की सलाह दी है। ICMR के शोधकर्ताओं का कहना है कि दोनों पेय पदार्थों में टैनिन होता है। यह पेट में आयरन से बंध जाता है, जिससे शरीर के लिए आयरन को ठीक से अवशोषित करना कठिन हो जाता है। भोजन के फौरन बाद चाय या कॉफी पीने से आयरन की कमी और एनीमिया (Anemia) जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अत्यधिक कॉफी के सेवन से उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) और हृदय संबंधी अनियमितताओं का भी खतरा रहता है। आइसीएमआर ने राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) के साथ साझेदारी में स्वस्थ आहार की आदतों को बढ़ावा देने के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें चाय और कॉफी के अत्यधिक सेवन के खिलाफ चेतावनी दी गई है। शोधकर्ताओं ने बताया कि चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है। इससे इसकी आदत पड़ जाती है।

बीपी बढ़ने का भी रिस्क

\"बीपी

आईसीएमआर के अध्ययन में बताया गया है कि कैफीन के सेवन से न सिर्फ खून की कमी होती है बल्कि ज्यादा चाय-कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है।

रोजाना कितनी चाय पियें

\"रोजाना

आईसीएमआर की गाइडलाइंस में रोजाना 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन ना करने की सलाह दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 150 मिलीलीटर वाली एक कप ब्रूड कॉफी में 80 से 120 मिलीग्राम कैफीन होता है, जबकि इंस्टेंट कॉफी में 50 से 65 मिलीग्राम कैफीन होता है। इसी तरह, एक कप चाय में 30 से 65 मिलीग्राम कैफीन होता है। कैफीन की मात्रा को ध्यान में रखकर आप अपनी आदत को नियंत्रित कर सकते हैं।

चीनी नमक का कम करें इस्तेमाल

गाइडलाइन के मुताबिक बिना दूध वाली चाय पीने से रक्त परिसंचरण में सुधार के अलावा कोरोनरी धमनी रोग और पेट के कैंसर का खतरा कम हो जाता है। आइसीएमआर ने चीनी और नमक का सेवन सीमित करते हुए फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, कम वसा वाले मांस और समुद्री भोजन को आहार में शामिल करने की सलाह दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment