एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

लापरवाही ठेकेदार की, नुकसान सरकार का, जवाबदेह कौन…?

Published on: April 1, 2024

The Khabar Xpress 01 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग के ठेकेदारों की लापरवाही हर दिन नए रूप में आ रही है। ठेकेदार इतने लापरवाह हो चुके है कि अपने अल्प लाभ के लिये सरकार और जनता का नुकसान कर देते है। ताज़ा मामला कस्बे के कालूबास वार्ड 40 के दधिमती माताजी मंदिर से ऊपर होलीधोरा हौद का है जहाँ पर 80 मीटर के लगभग A.C. (सीमेंटेड) पाइपलाइन डाली जा रही है। ठेकेदार द्वारा उस पाइपलाइन को सड़क से सिर्फ 6-7 इंच ही नीचे डाला जा रहा है। जिसके कारण कोई भी वाहन उसके ऊपर से गुजरने पर पाइपलाइन टूटने का खतरा बना रहेगा। ठेकेदार ने लापरवाही बरतते उस पाइपलाइन को सड़क के लगभग बराबर ही डाला है जो किसी भी समय क्षतिग्रस्त हो सकती है। इसके कारण सरकार का नुकसान तो होगा ही होगा आमजन भी इससे प्रभावित होंगे। ऐसा कही से भी लग नही रह है कि विभागीय अधिकारियों ने इसके प्रति अपनी जवाबदेही निभाई है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत लगातार पेयजल समस्या के निराकरण की कोशिश कर रहे है और ठेकेदार व अधिकारी अपनी मनमानी पर तुले हुए है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment