एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान की भजनलाल सरकार का प्रदेशवासियों को तोहफा, प्रदेश में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, राज्य कर्मचारियों के DA में चार फीसदी की बढ़ोतरी

Published on: March 14, 2024

द खबर एक्सप्रेस 14 मार्च 2024। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है और सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। यहां पेट्रोल और डीजल में वैट 2 परसेंट कम कर दिया गया है। इससे पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता हो गया है। सीएम भजन लाल शर्मा ने बताया कि पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किए जाने से राज्य सरकार पर 1500 करोड़ रुपए का भार राज्य सरकार पर आएगा। पेट्रोलियम पदार्थों के घटे हुए दाम शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे।

राज्य कर्मचारियों का भी डीए 4 प्रतिशत बढ़ा

राज्य कर्मचारियों का डीए भी चार परसेंट बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। इससे 4.40 लाख पेंशनर्स की पेंशन बढ़ेगी और 8 लाख सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे सरकार पर सालाना करीब 1640 करोड़ रुपये का भार आएगा।

लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान में भजन लाल सरकार ने यह बड़ी राहत दी है। राजस्थान में कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। बताते चलें कि फिलहाल राजस्थान में पेट्रोल पर 31 फीसदी और डीजल पर 19 फीसदी वैट लगता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment