एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कबड्डी-कबड्डी से गूंज उठा खेल मैदान, लखासर में हुई प्रो कबड्डी प्रतियोगिता

Published on: December 24, 2023

द खबर एक्सप्रेस 24 दिसम्बर 2023। आज गाँव लखासर का खेल मैदान कबड्डी-कबड्डी के शोर से गुंजायमान हो गया। लखासर में भी प्रो कबड्डी प्रतियोगिता की तर्ज़ पर कबड्डी का आयोजन हुआ। शीशपाल खिलेरी ने बताया कि दर्शकों की हूटिंग और खिलाड़ियों की ललकार के साथ इस प्रतियोगिता में चार टीमो ने हिस्सा लिया। किंग कोबरा लखासर, लखासर वारीयर्स, लखासर योद्धा और सुपर सेवन लखासर ने प्रतियोगिता में अपना दमख़म दिखाया। प्रतियोगिता का उद्धघाटन सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी, उपसरपंच सज्जनसिंह, कुंभाराम और खो खो की राष्ट्रीय स्थानीय खिलाडी आईना कंवर ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लखासर योद्धा और किंग कोबरा लखासर के बीच खेला गया जिसमे लखासर योद्धा ने किंग कोबरा को 1 अंक से हराकर विजेता का खिताब जीता।

सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी ने विजेता टीम के कप्तान रामनिवास नाई समेत सभी खिलाड़ियों को और उप विजेता टीम के कप्तान भवानीसिंह और टीम के सभी खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 2100 रुपये और उपविजेता टीम को 1100 रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया। प्रतियोगिता मे निर्णायक शारीरिक शिक्षक रामचंद्र भुकर, कुंभाराम, मेगाराम, रामस्वरूप, भागीरथ, मनस्वरूप फौजी और मदन प्रजापत रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

कोच चिराग गहलोत जोधपुर के खिलाड़ियों ने अंडर 15 बालक टीम इवेंट में ब्रॉन्ज का खिताब जीता

69वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आज हुआ आगाज़, 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में सोफ़िया स्कूल ने जीता फाइनल

शिक्षा के साथ साथ खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक-ताराचन्द सारस्वत, 69वीं तहसील स्तरीय 19 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उदघाटन

स्व. पहलवान जी की पुण्यस्मृति पर आज श्रद्धांजलि सभा एवं दंगल खेलेंगे प्रदेश स्तर के खिलाड़ी

261वें बलिदान दिवस पर अजेय योद्धा महाराजा सुरजमलजी को किया याद, युवा सम्मिट सहित 5वीं नेशनल शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हिमांशु के नेशनल ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लौटने पर रेल्वे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन

Leave a Comment