एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

खाली पेट खाएं इन पांच चीजो को, आर्टिरीज में जमा होने से रोकें बेड कोलेस्ट्रॉल को

Published on: December 1, 2023

द खबर एक्सप्रेस 01 दिसम्बर 2023। शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल लेवल पर रोक लगाना बहुत जरूरी है, क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों की आर्टिरीज में खराब कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, जो हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज रखने के लिए डेली डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है और इसके साथ ही उनके मुताबिक, बताई गई मेडिसिन व अन्य जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आहार में जरूरी बदलाव करने से भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में हेल्प करती हैं और इन्हीं में शामिल हैं अंकुरित चीजें। इस आर्टिकल के माध्यम से जानें बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को किन-किन अंकुरित चीजों को खाना चाहिए।

अंकुरित मूंग

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से बचने के लिए अंकुरित मूंग खाना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है और जो लोग इससे ग्रस्त हैं, वे रोज सुबह उठकर खाली पेट एक छोटी कटोरी अंकुरित मूंग का सेवन कर सकते हैं। इसमें हल्का सा काला नमक व बाकी सब्जियों को सलाद के तौर पर मिलाकर खा सकते हैं।

अंकुरित चना

अंकुरित चना तो आपने जरूर खाया होगा, जो मसल्स बनाने में हेल्प करता है, लेकिन इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए काम करता है। खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल के जमाव को रोकने के लिए खाली पेट अंकुरित चने का सेवन करना ज्यादा कारगर माना जाता है।

अंकुरित गेहूं

काफी कम लोग जानते हैं कि अनाज को भी अंकुरित करके सेवन कर सकते हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है, उनके लिए भी अंकुरित गेहूं को खाना सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

अंकुरित मूंगफली

जैसे ही सर्दियां आती हैं, सभी को मूंगफली खाना बहुत अच्छा लगता है और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से ग्रस्त लोगों के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन अंकुरित मूंगफली का सेवन सबसे अच्छा बताया गया है,क्योंकि ये शरीर से एलडीएल लेवल को कम करने में हेल्प करता है।

अंकुरित सोयाबीन

शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए सुबह खाली पेट आधा कटोरी अंकुरित किए सोयाबीन को भी खा सकते हैं, जिससे शरीर को कई जरूरी पोषण तत्व भी मिलेंगे और साथ ही आर्टिरीज में खराब कोलेस्ट्रॉल का जमा होने का जोखिम भी काफी हद तक कम रहेगा।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment