एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

32 शिक्षको के 17 सीसी नोटिस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने लगाई रोक, श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी ने दिए थे नोटिस

Published on: September 25, 2023

द खबर एक्सप्रेस 25 सितंबर 2023। राजस्थान शिक्षक संघ , श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षकों द्वारा लगातार प्रशासन को ज्ञापन दिए जा रहे थे। शिक्षको ने उपखण्ड अधिकारी से लेकर सरकार के मुखिया तक अपनी बात पहुंचाई गई कि शिक्षकों से शैक्षणिक कार्यो ओर अध्यापन के अलावा दूसरे किसी भी कार्य को ना करवाया जाए। शिक्षक संघ का आरोप है कि उनसे शैक्षणिक कार्यो से इतर घर घर जाकर बीएलओ के कार्य करवाये जा रहे है जिनसे विद्यार्थियों को शिक्षा का नुकसान हो रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षक संघ के गैर शैक्षणिक कार्य की खिलाफत करने पर क्षेत्र के 32 शिक्षकों को उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नोटिस और 17 सीसी के नोटिस दे दिए गए। इन नोटिस के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट इन्द्रजीत यादव व एडवोकेट विकास गोदारा बेनी सर ने शिक्षकों की पैरवी करते हुए न्यायाधीश महोदय के समक्ष अपना पक्ष रखा कि ये नोटिस को शिक्षा के अधिकार कानून 2009 की धारा 27 की अवमानना है जिसमे स्पष्ट निर्देश है कि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करवाया जाये। राजस्थान हाईकोर्ट ने इन नोटिस पर रोक लगा दी।

28 नवम्बर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर जिला कलेक्टर बीकानेर व उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ से जबाब तलब किया जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सारस्वत समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल, दिल्ली में IAS तैयारी के लिए सुविधाओं की शुरुआत का संकल्प

अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीडूंगरगढ़ के पहले ‘बाल कवि सम्मेलन’ में ‘बाल कवियों’ ने बांधा समा, निकुंज सारस्वत को प्रथम स्थान

बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार सम्पादक डॉ मदन सैनी को माया मोहन आलोक राजस्थानी साहित्य सृजन सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास आज

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला- जिस कक्षा में प्रवेश देंगे उसमें 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई अनिवार्य, निजी स्कूलों को राहत नहीं

14 सितंबर हिंदी दिवस पर हिन्दी दिवस समारोह में देशभर के साहित्यकारों का किया गया सम्मान, वर्चस्व खोती हिंदी

Leave a Comment